16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने रचा इतिहास, अब तक दुनिया की कोई टीम नहीं हासिल नहीं कर सकी ये मुकाम

Ind vs Pak Match Record: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबों में 61 रनों से शानदार जीत दज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 16, 2026

Ind vs Pak Match Record

पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Pak Match Record: भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में 61 रन से शिकस्‍त दी है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीतकर इतिहास रच दिया है। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप मैच 2021 में जीता था।

दूसरे स्‍थान पर चार टीम

टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। इन सभी ने 6-6 मैच जीते हैं।

T20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत

8* भारत बनाम पाकिस्‍तान (एक सुपर ओवर में जीत)

6 ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश

6 पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश

6 श्रीलंका बनाम वेस्‍टइंडीज

6 वेस्‍टइंडीज बनाम इंग्‍लैंड

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार

84 रन बनाम वेस्‍टइंडीज, मीरपुर 2014

61 रन बनाम भारत, कोलंबो 2026*

48 रन बनाम इंग्‍लैंड, द ओवल 2009

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे कम टोटल

82 बनाम वेस्‍टइंडीज मीरपुर 2014

113/7 बनाम भारत, न्‍यूयॉर्क 2024

114 बनाम भारत, कोलंबो 2026*

123/7 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2012

एक नजर मैच पर

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। इस तरह भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप