
Sunil Gavaskar drops Arshdeep Singh from his India XI for the Pakistan clash. (photo - BCCI)
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत बनाम नामीबिया मैच में अर्शदीप सिंह के खिलाफ जिस तरह से रन बने, उससे दिग्गज सुनील गावस्कर काफी दुखी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में अर्शदीप की जगह इस स्पिनर को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
नामीबिया के बल्लेबाजों ने गुरुवार को अर्शदीप सिंह के ओवरों में काफी ज्यादा रन बटोरे। आलम यह था कि अर्शदीप अपने कोटे के 4 ओवर भी पूरे नहीं कर पाए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि टीम इंडिया के बाकी गेंदबाजों ने तो विकेट लिए, लेकिन अर्शदीप का अधूरा स्पेल और हार्दिक-दुबे से गेंदबाजी कराना यह इशारा है कि पाकिस्तान के खिलाफ बदलाव पक्का है। गावस्कर के मुताबिक, 'श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार होती हैं और भारत का इतिहास रहा है कि हम वहां तीन स्पिनरों के साथ उतरते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोलंबो में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।'
गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान मैच को ध्यान में रखकर ही गेंदबाजी में बदलाव किए। गावस्कर ने कहा, 'वरुण की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें जब भी गेंद थमाई जाती है, वो विकेट लेते हैं। अगर वो नामीबिया के खिलाफ 4 ओवर पूरे करते, तो शायद 5-6 विकेट चटका ही लेते ।' वहीँ अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 2 विकेट लिए, जो टीम के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है।
अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक न होने की वजह से टीम में आए संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन तो बनाए (3 छक्के भी जड़े), लेकिन गावस्कर उनकी बैटिंग तकनीक से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि संजू की समस्या तकनीकी है। वह क्रीज में बहुत ज्यादा पीछे चले जाते हैं और फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। अगर उन्हें पारी की शुरुआत करनी है, तो अपनी इस कमी को जल्द से जल्द सुधारना होगा।
इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा / संजू सैमसन (अभिषेक फिट हुए तो खेलेंगे, वरना संजू ओपन करेंगे), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव (अर्शदीप सिंह की जगह), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
Published on:
13 Feb 2026 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
