
ICC T20 World Cup 2026: सैतेजा मुकम्मल्ला (Saiteja Mukkamalla) ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर अपने नाम टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए का तीसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दर्ज कर लिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के 21वें मुकाबले (Netherlands vs USA) में मुकम्मल्ला ने 51 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाकर 79 रन की आक्रामक पारी खेली।
इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे मुकम्मल्ला ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। पटेल के 36 रन बनाकर आउट होने के बाद, मुकम्मल्ला शुभम रंजाने के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रनों की एक और महत्वपूर्ण पार्टनरशिप का हिस्सा बने। 17वें ओवर में बास डी लीड की गेंद पर मुकम्मल्ला की पारी समाप्त हुई, लेकिन तब तक वह टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। यूएसए ने छह विकेट खोकर 196 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
यूएसए के लिए टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 5 स्कोर:
94* (40) - एरॉन जोन्स बनाम कनाडा, ग्रांड प्रेयरी 2024
2024 के उद्घाटन मैच में जोन्स ने महज 40 गेंदों में 10 छक्के जड़कर एक असंभव दिख रहे लक्ष्य को आसान बना दिया और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।
80* (47) - एंड्रीज गौस बनाम दक्षिण अफ्रीका, एंटीगुआ 2024
सुपर-8 के मुकाबले में गॉस ने नाबाद रहते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
79 (51) - सैतेजा मुकम्मल्ला बनाम नीदरलैंड, चेन्नई 2026
चेन्नई के मैदान पर मुक्कामल्ला ने डच गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में शॉट लगाए
65 (46) - एंड्रीज गौस बनाम कनाडा, डलास 2024
कनाडा के सामने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए गॉस ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया और एरॉन जोन्स के साथ मिलकर मैच जिताने वाली साझेदारी की।
51 (30) - शुभम रंजने बनाम पाकिस्तान, कोलंबो 2026
शुभम रंजने ने भी इसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए यह शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
Published on:
13 Feb 2026 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
