14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20वीं पारी में 7वां अर्धशतक, USA के युवा बल्लेबाज ने टी20 इतिहास में रचा नया कीर्तिमान

सैतेजा ने शुभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। उन्होंने 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली।

2 min read
Google source verification
' Saiteja Mukkamala

सैतेजा (फोटो- IANS)

NED vs USA T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का 21वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां USA के 21 साल के सैतेजा मुक्कमल्ला ने नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले में 79 रन की पारी खेली। इसी के साथ सैतेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं।

20 पारियों में 7 अर्धशतक

सैतेजा मुक्कमल्ला ने अब तक 20 पारियों में 7 बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 39 पारियों में 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, एंड्रीज गौस 26 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि 29 पारियों में 5 अर्धशतक लगा चुके स्टीवन टेलर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम को कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। शायन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

सैतेजा ने जड़ा शानदार अर्धशतक

इसके बाद कप्तान मोनांक ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था। मोनांक 22 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैतेजा ने शुभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। सैतेजा 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 48 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट हासिल किया। ग्रुप-ए में मौजूद यूएसए ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भारत के खिलाफ 29 रन से हार का सामना किया था, जिसके बाद उसे पाकिस्तान ने 32 रन से हराया।