13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aus vs ZIM: ऑस्ट्रेलियाई घमंड टूटा! जिम्बाब्वे के आगे टेके घुटने, हार के बाद ट्रेविस हेड ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

Zimbabwe Beat Australia, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबको चौंका दिया है। कप्तान ट्रेविस हेड ने पावरप्ले की गलतियों को हार की वजह बताया, लेकिन साथ ही विरोधियों को 2023 के ब्लूप्रिंट से आगाह भी किया। जानिए ऑस्ट्रेलिया की वापसी का पूरा प्लान...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 13, 2026

Travis Head Post Match Interview, AUS vs ZIM

Travis Head Post Match Interview (photo - espncricinfo

T20 World Cup 2026, AUS vs ZIM: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी वो हो जाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। जिम्बाब्वे जैसी टीम ने वर्ल्ड कप की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड काफी निराश दिखे, लेकिन उन्होंने हार के पीछे की वजहें बताईं और टीम को याद दिलाया कि वो पहले भी ऐसी मुश्किलों से बाहर निकल चुके हैं।

पिच अच्छी थी, पर हम चूके…

हेड ने मैच के बाद कहा कि पिच खेलने के लिए अच्छी थी। शुरुआत में गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी, लेकिन पूरे मैच के दौरान यह एक जैसी रही। हेड ने माना कि टॉस जीतकर जब उन्होंने जिम्बाब्वे को एक खास स्कोर पर रोका, तो उन्हें लगा था कि यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाएगा। लेकिन मैदान पर कहानी कुछ और ही निकली।

कहां हुई सबसे बड़ी गलती

ट्रेविस हेड ने हार के मुख्य कारणों को खुलकर सामने रखा। हेड ने कहा, 'हमने पावरप्ले में ही विकेट गंवा दिए, जिससे पूरी टीम दबाव में आ गई।' बीच में एक पार्टनरशिप जरूर बनी, लेकिन आखिरी ओवरों के लिए बहुत ज्यादा रन बच गए थे। रन रेट इतना बढ़ गया कि उसे हासिल करना मुमकिन नहीं हो पाया। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की और हमारे विकेट चटकाए।

2023 के ब्लूप्रिंट से होगी वापसी

हार के बावजूद हेड टूटे नहीं हैं। उन्होंने अपनी टीम को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की याद दिलाई। उन्होंने कहा, '2023 में भारत में भी हम ऐसी ही स्थिति में थे, हमारे खिलाड़ी चोटिल थे और हम हार रहे थे। लेकिन हम उस मुश्किल दौर से बाहर निकले और चैंपियन बने। हमारे ड्रेसिंग रूम में आज भी वही खिलाड़ी हैं जिन्हें पता है कि वापसी कैसे करनी है।'

अब करो या मरो की स्थिति

कप्तान ने साफ कर दिया है कि ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, 'अब हमारे पास दो और मैच बचे हैं और हमें वापसी करने के लिए दोनों जीतने ही होंगे। हम फिर से उसी पुराने विनिंग प्लान (Blueprint) पर काम करेंगे।'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप