
टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)
ICC Men's T20 World Cup 2026, Super 8 Scenario: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। चाहे पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड का मुकाबला हो या इंग्लैंड बनाम नेपाल का, हर मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इसके अलावा अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो सुपर ओवर खेलने के बाद आखिरी मौके पर मुकाबला गंवा दिया था। शुक्रवार को जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सनसनी मचा दी और सुपर 8 के समीकरण को रोमांचक बना दिया।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं, जिनमें से सिर्फ दो टीमें ही अगले दौर में जगह बना पाएंगी। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर 8 की रेस में आगे चल रही हैं, जबकि नीदरलैंड्स भी एक मुकाबला जीतकर रेस में बनी हुई है। इसके अलावा ग्रुप बी से श्रीलंका और जिंबॉब्वे की टीमें रेस में आगे हैं।
ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड, जबकि ग्रुप डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जो इस टूर्नामेंट से पहले ही राउंड में बाहर हो सकती हैं, जिनमें अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत मिली थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में वह जिंबॉब्वे के खिलाफ हार गया, जिससे वह सुपर 8 की रेस में पीछे हो गया है। हालांकि अगले दोनों मुकाबले जीतकर वह अगले दौर में जगह बना सकता है।
इसी तरह इंग्लैंड की टीम ग्रुप सी में चौथे स्थान पर है। उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि नेपाल के खिलाफ वह सिर्फ चार रन से जीत दर्ज कर पाई थी। हालांकि अगले दोनों मुकाबले उनके लिए काफी आसान माने जा रहे हैं। स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ मुकाबले जीतकर इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में जगह बना सकती है।
इसके अलावा अफगानिस्तान ने इस ग्रुप में अब तक जो दोनों मुकाबले खेले हैं, उनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दो सुपर ओवर खेलने के बाद उन्हें हराया। अब यूएई और कनाडा को हराकर अफगानिस्तान चार अंक जरूर हासिल कर सकती है, लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से आगे निकलना उसके लिए काफी मुश्किल लग रहा है।
Updated on:
14 Feb 2026 11:52 am
Published on:
13 Feb 2026 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
