Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu Firing: चूरू में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, कॉलोनी में युवक पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर, 2 गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल और थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

2 min read

चूरू

image

Rakesh Mishra

Oct 18, 2025

Churu Firing
Play video

घायल से पूछताछ करती पुलिस। फोटो- पत्रिका

चूरू (सादुलपुर)। शहर के वार्ड नंबर 16 में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार 2 युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की। कंधे पर गोलियां लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोको कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है शहर में गत दस दिनों में दूसरी फायरिंग की घटना हुई है। हमलावरों की ओर से घायल युवक के मकान पर भी फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है।लोको कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार देर शाम हरियाणा के गांव ओबरा निवासी हाल लोको कालोनी निवासी संदीप श्योराण उर्फ नगाड़ा अपने घर से सामान लेने एक दुकान पर जा रहा था। तभी बाइक सवार अज्ञात युवक ने गोलियां चलाईं।

इस फायरिंग में संदीप के कंधे पर गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को तत्काल गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल ने उपचार के दौरान बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके मकान पर भी फायरिंग की है।

यह वीडियो भी देखें

आरोपियों के साथ जेल में रहा था घायल

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया की घटना के करीब 2 घंटे के अंदर ही पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली है। गांव ओबरा हरियाणा निवासी संतरी और राजकुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी तथा घायल एक हत्या के मामले में जेल में भी रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद जांच करने और पूछताछ के बाद ही फायरिंग के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा

पुलिस ने किया मौका निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी किशोरी लाल एवं थानाधिकारी सिहाग मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। फिलहाल, फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ज्ञात हो कि 9 अक्टूबर को सांखू तिराहे पर एक शराब ठेके पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद 18 अक्टूबर की शाम को फिर लोको कॉलोनी में फायरिंग हो गई।