Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू जिले के तीन स्टेशनों पर होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव, सप्ताह में 6 दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर बीकानेर से रवाना होगी

वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से सुबह 5.40 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद 7.13 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी, यहां से 7.15 बजे रवाना होकर 7.55 बजे चूरू पहुंचेगी। यहां से 8 बजे रवाना होकर 8.40 बजे सादुलपुर तथा यहां से 8.42 बजे रवाना होकर 9.18 बजे लोहारू पहुंचेगी।

less than 1 minute read

चूरू . बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल सामने आ गया है। ये गाड़ी सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर बीकानेर स्टेशन से रवाना होकर 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। उसी शाम 4 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 11 बजकर 5 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर और दिल्ली के अलावा 6 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर) किया जाएगा। रेलवे की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। हाल ही में रेलवे की ओर से बीकानेर से रतनगढ़ तक ट्रेन की चेकिंग ऑन बोर्ड इक्विपमेंट (आमतौर पर ट्रेन के डिब्बों की जांच) किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी टिकट बुकिंग भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से आमजन एक दिन में ही बीकानेर से दिल्ली आना-जाना कर सकेंगे।

ये रहेगा शेड्यूल
वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से सुबह 5.40 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद 7.13 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी, यहां से 7.15 बजे रवाना होकर 7.55 बजे चूरू पहुंचेगी। यहां से 8 बजे रवाना होकर 8.40 बजे सादुलपुर तथा यहां से 8.42 बजे रवाना होकर 9.18 बजे लोहारू पहुंचेगी। लोहारू से 9.20 बजे रवाना होकर 9.48 बजे महेंद्रगढ़ व यहां से 9.50 बजे रवाना होकर 11.20 बजे गुड़गांव और 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 4.45 बजे रवाना होकर 5.02 बजे गुड़गांव, 6.28 बजे महेंद्रगढ़, 7 बजे लोहारू, 7.50 बजे सादुलपुर, 8.20 बजे चूरू, 8. 58 बजे रतनगढ़ तथा रात 11.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का मेंटिनेंस बीकानेर में ही होगा।