
kundipura police
छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा थाना अंतर्गत कृष्णा वेयर हाउस से तीन फरवरी की रात को 205 बोरी गेहूं कीमत साढ़े तीन लाख रुपए चोरी हो गया। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जिनके पास से चोरी किया गया गेहूं पुलिस ने बरामद किया है। कुंडीपुरा थाना प्रभारी एसआई महेंद्र भगत ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को कृष्णा वेयर हाउस के सुपरवाइजर मोहम्मद एनुल अंसारी निवासी सुक्लूढाना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन फरवरी की रात अज्ञात चोर वेयर हाउस से 205 बोरी गेंहू चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तथा इस चोरी का खुलासा करते हुए चोरी गया गेंहू, तीन पिकअप वाहन तथा सात आरोपियों को पकड़ा है।
इस कार्रवाई में कुंडीपुरा थाना प्रभारी एसआई महेन्द्र भगत, एएसआई मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, विनोद राजपूत, मुरलीमनोहर, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकड़े, गजानंद मर्रापे, सायबर सेल के नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर की विशेष भूमिका रही है।
पुलिस ने चोरी की घटना के बाद समीप के सीसीटीवी खंगाले तथा कई तकनीकी संसाधनों का उपयोग शुरू किया। पुलिस ने सबसे पहले वेयर हाउस के गार्ड धु्रव सिंह से बारीकी से पूछताछ की थी जिसमें उसने बताया कि उसके पास पिछले तीन दिनों से दो युवक आ रहे थे जो खुद को बाजू के वेयर हाउस का गार्ड बताते थे। दोनों ने उसे शराब पिलाई थी तथा जिस दिन चोरी हुई थी उस दिन भी दोनों आए तथा शराब पिलाई थी। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है जिसमें पिकअप वाहन के चालक भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में हेमन्त उर्फ अंकुर (30) पिता कांता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी शंकर नगर परासिया मार्ग थाना देहात, राकेश (28) पिता गोविन्द धुर्वे निवासी गुप्ता किराना स्टोर के पीछे परासिया मार्ग थाना देहात, गोपाल (25) पिता अटल उइके निवासी पोआमा थाना देहात, राकेश (29) पिता सुरेश डेहरिया निवासी पोआमा चौक थाना देहात, सत्यम (22) पिता शिवप्रसाद तेकाम निवासी पुराना देहात थाना के सामने परतला, संतलाल (21) पिता सम्मरभलावी निवासी ग्राम भौरोपानीमोहखेड़ तथा दीपक (27) पिता लेखराम परतेती निवासी ग्राम अम्बाझिरीमोहखेड़ को आरोपी बनाया है।
Published on:
15 Feb 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
