
chhindwara news
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं मेन्स फिजिक एसोसिएशन के तत्वाधान में मास्टर मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग, मेन्स फिजिक एवं क्लासिक चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बुरहानपुर में 13 फरवरी 2026 को किया गया। छिंदवाड़ा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नितिन रघुवंशी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। छिंदवाड़ा के इतिहास में पहली बार ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब नितिन रघुवंशी ने जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं नितिन रघुवंशी ने मेन्स फिजिक में भी ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियन बनकर दोहरी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
जिला बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोट्र्स एसोसिएशन के सचिव विक्रांत अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि छिंदवाड़ा जिले के तीन खिलाडिय़ों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। इसके अतिरिक्त 70 किलोग्राम वर्ग में यासीन शाह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि 85 किलोग्राम वर्ग में संगीत कहार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। टीम के कोच सिद्धार्थ मुखर्जी एवं गोविंद चौहान (मैनेजर) के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा की अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा तिवारी ने गेस्ट पोजिंग के रूप में विशेष प्रस्तुति दी, जिन्हें आयोजकों ने सम्मानित किया है।
Published on:
15 Feb 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
