13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, स्कूल स्टाफ व बच्चे घायल

चौरई के उड़ान फाउंडेशन प्राइवेट स्कूल की थी बस, गुरुवार शाम चार बजे कुंडा के समीप हादसा

2 min read
Google source verification
school bus

school bus

छिंदवाड़ा. क्षेत्र के कुंडा में संचालित उड़ान फाउंडेशन प्राइवेट स्कूल की बस अनियंत्रित होकर गुरुवार की शाम चार बजे पलट गई। बस स्कूल से वापस लौटते समय गुरैया गांव के समीप पलटी है जो कि चौरई से अमरवाड़ा मार्ग पर है। इस बस में स्कूल की एक दर्जन से ज्यादा शिक्षिकाएं तथा स्कूली बच्चे कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बस में शिक्षिका पूर्णिमा जावरे, वैष्णवी मालवी, रीना कनौजिया, स्वीटी मालानी, शिवानी सिरोहिया, शाहीन बेग, रूपाली रघुवंशी, कीर्ति कुशवाहा, सुजाता सलूजा, सद्भामा वर्मा, संध्या बेलवंशी, अर्पिता सनोडिया सहित तीन स्कूली बच्चे श्रेष्ठ नेमा, श्रेया नेमा, राघव शर्मा सवार थे जो कि कुंडा स्थित स्कूल से चौरई जा रहे थे।

बस हादसे के शिकार होने की सूचना मिलने पर चौरई टीआई मोहन मर्सकोले तथा स्टाफ मौके पर पहुंचा था तथा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल चौरई तथा वहां से जिला अस्पताल रेफर किया। चौरई अस्पताल पहुंचकर तहसीलदार ने घायलों का हाल चाल जाना है। गौरतलब है कि पूरे क्षेत्र में कई अनफिट स्कूली वाहन संचालित हो रहे है, जिनमें बच्चे तथा स्कूल स्टाफ सफर कर रहा है। इससे पूर्व भी चौरई से अमरवाड़ा मार्ग पर एक स्कूली वाहन के पलटने से कुछ स्कूली बच्चे घायल हुए थे।

चौपहिया व ट्रैक्टर की टक्कर, 12 घायल

छिंदवाड़ा में रोहना बायपास के पास गुरुवार की दोपहर चौपहिया वाहन तथा ट्रैक्टर की आमने सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरेठ की तरफ जा रही के मजदूरों से भरा चौपहिया वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। सभी मजदूर मजदूरी करने उमरेठ जा रहे थे। इस हादसे में बेबी (35) पति नरेंद्र यादव, बबीता (25)पिता दिनेश यादव, बेबी (45) पति जनपत यादव, दीपिका (22) पिता गोवर्धन यादव, प्रीति (23) पिता रामचरण आम्रवंशी, कमलवती (45) पति लकी राम यादव, रश्मी (17) पिता अमृतलाल यादव, अंतर (45) पति अमीर चंद यादव, मीरा (35) पति संदेश यादव, सोनिया (26) पति सुमर चंद यादव, उषा (40) पति शैलेश यादव, रोशनी पिता (20) महत लाल यादव घायल हुए है।

गहरे गड्ढे में जा गिरे ट्रैक्टर-ट्राली, आठ घायल, दो गंभीर

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में गुरुवार को गोरखघाट पुलिया के पास महादेव चौरागढ़ के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जुन्नारदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है जिन्हें सिर व हाथ में चोट आई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु मुलताई की ओर से आ रहे थे। तभी गोरखघाट पुलिया के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सडक़ से नीचे उतरकर 300 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया।