12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 40 लोग घायल

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पिकअप सवार 40 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
chhatarpur news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मलवारे तिगड्डे के पास सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टिपारी गांव से निवास कटाई के लिए जा रहे आदिवासी समाज के लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार करीब 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पिकअप ने खोया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे मलवारे तिगड्डे के आगे हुआ। टिपारी गांव के मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर काम पर जा रहे थे। अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप लहराते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

सभी घायलों को तत्काल किशनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

इन लोगों को आई ज्यादा चोट

हादसे में तुलसा रानी, प्यारी आदिवासी, प्यारे लाल, चंदा आदिवासी, भान सिंह आदिवासी और गोबिंद आदिवासी सहित करीब 40 लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर घायलों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। किशनगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।