12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर में पन्ना रोड पर 5 एकड़ जमीन में आधुनिक उपकरणों और आपातकालीन सुविधाओं के साथ बनेगा स्टेशन

5 एकड़ जमीन पर एमपीयूडीसी (मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) के माध्यम से फायर स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

2 min read
Google source verification
fire station

फायर स्टेशन

जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के लिए पन्ना रोड पर 5 एकड़ जमीन में एक नया और अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। यह परियोजना शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए त्वरित अग्निशमन और राहत सेवाओं की गारंटी देगा। नगरपालिका छतरपुर द्वारा प्रदान की गई इस 5 एकड़ जमीन पर एमपीयूडीसी (मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) के माध्यम से फायर स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। फायर स्टेशन में हाई-टेक फायर ब्रिगेड वाहन, रेस्क्यू उपकरण और आधुनिक संचार प्रणाली मौजूद होगी, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी

फायर स्टेशन बनने के बाद शहर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र, घनी आबादी वाले मोहल्ले और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी और जान-माल का नुकसान काफी हद तक रोका जा सकेगा। स्टेशन में अत्याधुनिक फायर टेंडर, वाटर वाउजर, फोम टेंडर और रेस्क्यू वाहन तैनात रहेंगे। इसके अलावा हाई प्रेशर पंप, होज पाइप, फायर एक्सटिंग्विशर और फोम सिस्टम भी उपलब्ध रहेंगे।

कंट्रोल रूम भी बनेगा

फायर स्टेशन में कंट्रोल रूम का निर्माण किया जाएगा, जहां से आपातकालीन कॉल रिसीव कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कर्मियों के लिए सेफ्टी किट, हेलमेट, फायर सूट, ऑक्सीजन सिलेंडर और ब्रीदिंग उपकरण मौजूद होंगे। इसके अलावा ड्रिल एरिया, व्यायाम कक्ष, मीटिंग हॉल और प्राथमिक उपचार कक्ष भी बनाया जाएगा। राहत सामग्री का भंडार रखने से किसी भी आपदा के समय तुरंत मदद मुहैया कराई जा सकेगी।

15वें वित्त से कराएंगे निर्माण

एमपीयूडीसी प्रोजेक्ट मैनेजर पीडी तिवारी ने बताया कि यह फायर स्टेशन 15वें वित्त से निर्मित होगा। बजट आवंटन के बाद ड्रॉइंग तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह फायर स्टेशन छतरपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अग्निशमन नेटवर्क और मजबूत होगा

इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर का अग्निशमन नेटवर्क और मजबूत होगा और आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इससे न केवल रिस्पॉन्स टाइम घटेगा, बल्कि आग और अन्य आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। यह फायर स्टेशन छतरपुर में सुरक्षा, आधुनिकता और तत्परता की नई मिसाल साबित होगा और शहरवासियों के लिए राहत और सुरक्षा का मजबूत जरिया बनेगा।