6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: कीचड़ में लोटे MP के राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं के साथ मनाई सतरंगी होली

MP News: राज्य मंत्री पारंपरिक रंग-गुलाल छोड़कर देसी अंदाज में कीचड़ की होली खेलते नजर आए। मंत्री को इस अलग अंदाज में देखकर लोग भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।

2 min read
Google source verification
Minister of State Dilip Ahirwar playing mud Holi video viral mp news

Minister of State Dilip Ahirwar playing mud Holi (Patrika.com)

Dilip Ahirwar Mud Holi Video: बुंदेलखंड में होली का मतलब ही हुड़दंग, मस्ती और अपनापन माना जाता है। यहां लोग रंग-गुलाल के साथ-साथ पारंपरिक अंदाज में उत्सव मनाने के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से होली का एक अनूठा नजारा सामने आया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और चंदला विधायक दिलीप अहिरवार इस बार पारंपरिक रंग-गुलाल छोड़कर देसी अंदाज में कीचड़ की होली खेलते नजर आए। मंत्री को इस अलग अंदाज में देखकर लोग भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। (MP News)

प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

आमतौर पर मंत्रियों को सफेद कुर्ते, सुरक्षा घेरे और औपचारिक कार्यक्रमों में देखा जाता है, लेकिन होली के मौके पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने सारे प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ दिया। वे सीधे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उत्सव में पूरी तरह घुलमिल गए। देखते ही देखते मंत्री खुद भी कीचड़ में उतर गए और कार्यकर्ताओं के साथ मस्ती भरे अंदाज में होली खेलने लगे। कुछ ही देर में उनका पूरा कुर्ता-पायजामा कीचड़ से लथपथ हो गया, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

ढोल-नगाड़ों की थाप थिरके मंत्री

मंत्री को इस अंदाज में देखकर कार्यकर्ताओं का जोश और भी बढ़ गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और फाग गीतों की गूंज के बीच पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। ग्रामीणों और समर्थकों ने भी मंत्री के साथ जमकर नृत्य किया और होली के पारंपरिक गीत गाते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान आसपास के गांवों से आए लोग भी इस अनोखी होली के गवाह बने और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

भाईचारे और प्रेम का दिया संदेश

इस मौके पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी गिले-शिकवे और मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटें। मंत्री ने यह भी कहा कि त्योहारों के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश मजबूत होता है। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। (MP News)

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग