4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर पति का मोबाइल साइलेंट था, गुस्से में पत्नी ने खा लीं विटामिन की 25 गोलियां

Chhatarpur News: फोन साइलेंट करना पड़ा भारी: होली से पहले पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, पत्नी ने खा लीं 25 गोलियां, अस्पताल में भर्ती...।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhatarpur News

पति ने फोन नहीं उठाया तो पत्नी ने खा लीं विटामिन की 25 गोलियां, अस्पताल में भर्ती। फोटो-पत्रिका

Chhatarpur News: छतरपुर जिला मुख्यालय के शांति नगर कॉलोनी में होली के त्योहार की खुशियों के बीच एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 30 वर्षीय महिला पति के फोन नहीं उठाने से इतनी नाराज हो गई कि उसने एक साथ विटामिन की 25 गोलियां खा लीं। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरा मामला

शांति नगर निवासी रेखा चौहान होलिका दहन के पूर्व पूजन सामग्री और बाजार से अन्य जरूरी सामान मंगाने के लिए अपने पति अश्वनी चौहान को लगातार फोन लगा रही थीं। काम में व्यस्तता और साइलेंट मोड में मोबाइल होने से वे फोन रिसीव नहीं कर पाए। बार-बार संपर्क न हो पाने से नाराज होकर रेखा ने घर में रखा विटामिन की गोलियों का पूरा पत्ता, जिसमें करीब 25 गोलियां थीं, वो खा लीं। बताया जा रहा है कि घर में कोई जहरीला पदार्थ न मिलने पर उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया।

अस्पताल में मनी होली

जब पति अश्वनी घर पहुंचे, तो पत्नी की हालत बिगड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ’क्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फीमेल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया। इस घटना के कारण परिवार में होली की खुशियां फीकी पड़ गईं और परिजनों को त्योहार अस्पताल की चौखट पर मनाना पड़ा।

डॉक्टरों की राय

इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत अब स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि विटामिन की अत्यधिक मात्रा भी शरीर के अंगों के लिए हानिकारक हो सकती है। लोगों को चाहिए कि वे किसी भी परिस्थिति व आवेश में ऐसा घातक कदम न उठाएं। आपसी संवाद ही हर समस्या का समाधान है।