सोने की वायदा कीमत ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। (PC: Gemini)
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। इससे जूलरी बनवाने वालों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो गई है। जिन्हें शादी के लिए जेवर खरीदने हैं, उनका बजट गड़बड़ा रहा है। बुधवार को भी सोने ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में यह 0.37 फीसदी या 470 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह कीमत अर्ली ट्रेड में 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है।
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन बढ़ने से वैश्विक बाजार में सोना तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका असर घरेलू मार्केट पर भी दिख रहा है। इसके अलावा, यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे भी कटौती की उम्मीदे हैं। इससे भी कीमतों में तेजी आ रही है।
चांदी की कीमतों में भी तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.37 फीसदी या 590 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
विवरण | सोने की घरेलू कीमत (MCX) | सोने की वैश्विक कीमत (COMEX) |
---|---|---|
वर्तमान भाव | ₹1,26,726 प्रति 10 ग्राम | $4,201.70 प्रति औंस |
बढ़त (%) | +0.37% | +0.92% |
बढ़त (राशि) | ₹470 प्रति 10 ग्राम | $38.30 प्रति औंस |
अर्ली ट्रेड का उच्चतम स्तर (All-time High) | ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम | — |
सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.92 फीसदी या 38.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,201.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
विवरण | चांदी की घरेलू कीमत (MCX) | चांदी की वैश्विक कीमत (COMEX) |
---|---|---|
वर्तमान भाव | ₹1,60,094 प्रति किलोग्राम | $51.17 प्रति औंस |
बढ़त (%) | +0.37% | +1.07% |
बढ़त (राशि) | ₹590 प्रति किलोग्राम | $0.55 प्रति औंस |
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह चांदी का वैश्विक भाव 1.07 फीसदी या 0.55 डॉलर की बढ़त के साथ 51.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
Published on:
15 Oct 2025 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग