सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: Gemini)
Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। यूएस-चीन ट्रेड टेंशन बढ़ने, डॉलर में गिरावट और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से वैश्विक बाजार में सोना-चांदी के भाव रोज अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसके सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,13,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने के भाव 1,03,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कैरेट | भाव (₹ प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
24 कैरेट | ₹1,27,250 |
22 कैरेट | ₹1,24,190 |
20 कैरेट | ₹1,13,250 |
18 कैरेट | ₹1,03,070 |
14 कैरेट | ₹82,070 |
जोयालुक्कास गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,29,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। कंपनी 22 कैरेट सोना 1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है। वहीं, 18 कैरेट सोना 97,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स गुरुवार, 16 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना 1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 97,080 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
तनिष्क गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,29,870 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स गुरुवार, 16 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना 1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
Published on:
16 Oct 2025 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग