सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज मंगलवार, 21 अक्टूबर को गिरावट देखी जा रही है। विदेशी बाजारों में सोना आज लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। पिछले सत्र में कीमतें ऑल टाइम हाई पर जाने के बाद आज सोने में मुनाफा वसूली देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.10 फीसदी या 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,355.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.37 फीसदी या 16.33 डॉलर की गिरावट के साथ 4,339.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 1.25 फीसदी या 0.65 डॉलर की गिरावट के साथ 50.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.23 फीसदी या 0.65 डॉलर की गिरावट के साथ 51.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
धातु (Metal) | बाज़ार (Market) | परिवर्तन (%) | परिवर्तन (डॉलर) | वर्तमान भाव (डॉलर प्रति औंस) |
---|---|---|---|---|
सोना (Gold) | COMEX | -0.10% | -4.20 | 4,355.20 |
सोना (Gold) | Spot | -0.37% | -16.33 | 4,339.97 |
चांदी (Silver) | COMEX | -1.25% | -0.65 | 50.74 |
चांदी (Silver) | Spot | -1.23% | -0.65 | 51.80 |
भारत में सोने-चांदी के भाव मुख्य रूप से वैश्विक रुख से प्रभावित होते हैं। वैश्विक बाजारों में भाव बढ़ते हैं, तो घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी जाती है। वहीं, वैश्विक बाजारों में गिरावट आती है, तो घरेलू मार्केट में भी भाव गिरते हैं। आज मंगलवार को दिवाली के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बंद है। हालांकि, आज एमसीएक्स पर मुहूर्त ट्रेडिग होगी। एमसीएक्स पर आज 01:45 p.m. से 02:45 p.m. के बीच मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित होगी। इसके लिए 01:30 p.m. से 01:44 p.m. तक प्री-ओपन सेशन होगा।
सोमवार को एमसीएक्स पर ट्रेडिंग हुई थी। सोने का घरेलू वायदा भाव सोमवार को 2.82 फीसदी या 3580 रुपये की बढ़त के साथ 1,30,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 1 फीसदी या 1571 रुपये की बढ़त लेकर 1,58,175 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
Published on:
21 Oct 2025 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग