
बूंदी. परशुराम वाटिका में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आरती करते हुए।
बूंदी. परशुराम वाटिका में चल रहे शिव परिवार, हनुमान एवं दुर्गा मां की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। मंदिर निर्माण समिति के प्रभारी डॉ. सुरेश शर्मा ने धर्मपत्नी अरुणिमा शर्मा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।
प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि पंडित श्रीकांत शर्मा (चालक देवी वाले) एवं लक्ष्मीकांत शर्मा एवं विद्वान पंडितों की मंडली द्वारा सर्वप्रथम प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत मूर्तियों के शुद्धिकरण एवं स्थापना के लिए कई अनुष्ठान किए गए। विधि विधान से मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार पद्धति से महापूजा का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत विधि विधान से मूर्तियों को गंगाजल से स्नान करवाया गया एवं उन्हें नए वस्त्र पहनाए गए तथा चंदन का लेप कर शृंगार किया गया।
इसके बाद बीज मंत्रो का जाप करके मूर्तियों को विधि विधान के साथ पूजा कर स्थापित कराई गई। भगवान शिव परिवार हनुमान एवं दुर्गा मां की जय जयकार की गई। उसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी के द्वारा विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। पंडित श्रीकांत शर्मा एवं लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि प्राण शक्ति की स्थापना देवता को जीवंत स्थापित करने के रूप में की जाती है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्रों का जाप, अनुष्ठान, और अन्य धार्मिक प्रक्रियाएं अपनाई गई। विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, ओमप्रकाश डिंगल, सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु नुवाल, समाजसेवी मदन गोपाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ.पीयूष कांत शर्मा, डॉ. सुरभि शर्मा, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य घनश्याम दुबे, राजेंद्र भारद्वाज, लोकेश सुखवाल, संजय शर्मा आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
Published on:
03 Nov 2025 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

