13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : रसोई गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य सचिव एवं शासन सचिव (खाद्य विभाग) के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति को संतोषजनक बताया गया है।

2 min read
Google source verification
Bundi : रसोई गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

बूंदी. गैस सिलेण्डर भण्डारण की जांच करते अधिकारी।

बूंदी . मुख्य सचिव एवं शासन सचिव (खाद्य विभाग) के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति को संतोषजनक बताया गया है।

जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता है। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार ऑनलाइन गैस बुङ्क्षकग के लिए पिछली बुङ्क्षकग से 25 दिन का अंतराल निर्धा ंरित किया है। बुकिंग के पश्चात ’’डीएसी कोड’’ से गैस एजेंसियों की ओर से घर-घर आपूर्ति की जा रही है।

फिलहाल व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और चैरिटेबल ट्रस्टों को मांग के अनुसार आपूर्ति जारी रहेगी।

जिला कलक्टर ने किसी भी आपूर्ति संबंधी व्यवधान की सूचना तत्काल विभागीय हेल्पलाइन या कम्पनियों द्वारा टोल फ्री नंबर पर देने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं के द्वारा एलपीजी. गैस आपूर्ति के सम्बन्ध में 181,112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग की हैल्पलाइन नंबर 14435 के माध्यम से शिकायत की जा सकेगी।

गैस संचालकों की ली बैठक
जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों की जिला रसद अधिकारी बूंदी की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी गैस एजेंसियों को नियमानुसार घरेलु उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी बूंदी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कोई कमी नहीं। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में जिला सतर्कता यूनिट का गठन किया गया है जिसके द्वारा अवैध रिफिलिंग,अवैध भण्डारण, उच्च दामों पर विक्रय, कालाबाजारी, घरेलु गैस का व्यावसायिक उपयोग इत्यादि के सम्बन्ध में क्षेत्र में सतत निगरानी की जाएगी। बैठक में शिवजीराम जाट, महकरण सिंह प्रवर्तन अधिकारी, कृष्ण कुमार यादव प्रवर्तन निरीक्षक एवं सभी गैस एजेंसियों के संचालक सम्मिलित हुए।