13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : जमीन और प्रस्ताव के बावजूद बडाखेड़ा को नहीं मिला सीएचसी का दर्जा

कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 40 वर्षों से क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य जरूरतों का सहारा बना हुआ है,

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 13, 2026

Bundi : जमीन और प्रस्ताव के बावजूद बडाखेड़ा को नहीं मिला सीएचसी का दर्जा

बडाखेड़ा. कस्बे का 40 वर्ष पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन आज भी सीएचसी में क्रमोन्नत का इन्तजार कर रहा है।

बड़ाखेड़ा. कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 40 वर्षों से क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य जरूरतों का सहारा बना हुआ है, लेकिन समय के साथ बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या के बावजूद यह अस्पताल आज भी प्राथमिक स्तर तक सीमित है। ग्रामीण लंबे समय से इसे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में क्रमोन्नत किए जाने की मांग कर रहे हैं। कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। रोजाना काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सीमित संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कई मरीजों को जिला अस्पताल या शहर का रुख करना पड़ता है। आपातकालीन स्थितियों में यह दूरी मरीजों और उनके परिजनों के लिए भारी पड़ती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 40 वर्ष पुरानी इमारत अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। पर्याप्त बेड, जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यदि इसे सीएचसी का दर्जा मिल जाए तो सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति संभव हो सकेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन दिए गए, आश्वासन भी मिले, लेकिन क्रमोन्नयन की फाइल अब तक आगे नहीं बढ़ सकी। बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए बड़ाखेड़ा का यह पुराना अस्पताल अब अपग्रेड होने की राह में वर्षों से इंतजार करता नजर आ रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष को भी कराया अवगत
अस्पताल को क्रमोन्नत को लेकर ग्रामीण भाजपा नेताओं ने भी आवाज बुलंद की है। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच दीपिका शर्मा, अर्जुन लाल रेबारी, गोपाल, मुकेश रायका, भंवर सिंह, रामचरण मलिया, ओम मीणा, रामसिंह हाडा आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी अवगत कराया जा चुका है, उन्होंने कहा की ग्रामीणो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना उनका अधिकार है जब जमीन उपलब्ध हैं, प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं।

अब घोषणा का इंतजार
बडाखेड़ा का यह अस्पताल आज भी उम्मीदों के सहारे खडा है ग्रामीणों की निगाहे शासन प्रशासन की ओर टिकी है यदि शीघ्र घोषणा होती है तो यह अस्पताल क्षेत्र के लिए नई शुरुआत बन सकता है।

पीएचसी को क्रमोन्नत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखित रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। ग्राम पंचायत ने अस्पताल विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी है। उसका नक्शा भी विभाग को प्रेषित किया गया है। अब केवल प्रशासनिक स्वीकृति शेष है।
डॉ. महेश गर्ग, चिकित्सा अधिकारी, बडाखेड़ा

अस्पताल विस्तार के लिए पंचायत ने जमीन उपलब्ध करवा दी है और उसका नक्शा भी संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। हमारी प्राथमिकता है कि कस्बे और आसपास के गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले 40 वर्ष पुराने अस्पताल को अब सीएचसी का दर्जा मिलना चाहिए।
प्रदीप सिंह हाडा, ग्राम प्रशासक, बडाखेड़ा