
बूंदी. कुंभा स्टेडिय़म पर 20 करोड़ की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
बूंदी. प्रदेश की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए तीसरे बजट में छोटीकाशी को 200 करोड़ की सौगात दी गई है। इसमें सड़क, ओपन जिम, जैतसागर नाला निर्माण कार्य, आवासीय कॉलोनियों, तीज मेला ग्राउंड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार समेत पर्यटन के विकास के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी होंगे।
इसमें 80 करोड़ की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया जाना भी है। इसके साथ ही केशवरायपाटन, तालेड़ा, इंद्रगढ़ में सौगातों का पिटारा खोला गया है। नवनेरा परियोजना के तहत कोटा-बूंदी के गांवो को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1 हजार 100 करोड़ से अधिक कार्यदेश जारी किए गए है। इससे आने वाले दिनों में बूंदी के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। जबकि हिण्डोली को लेकर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है।
बंदीयों को मिलेगी लॉकर्स की सुविधा
बजट घोषणा में जिला कारागृहों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बूंदी समेत 13 जिलों के कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। अभी बंदी आमने-सामने अपने परिजन से मिलते है। दो जाली लगी होती है। शौर-शराबा होने जैसी नोबत रहती है। आधुनिक मुलाकात कक्ष बनने से यह परेशानी दूर होगी। इस कक्ष में दोनों के बीच एक शीशा लग जाएगा। व्यवस्थित ढंग से बंदी अपने परिजन से मिल सकेंगे, साथ ही प्राइवेसी रहेगी। अभी फिलहाल कारागृह में दो बंदियों को ही मिलाया जाता है।
एक दिन में 40-50 से लोग बंदी से मिलने आते है। इसके साथ ही बंदियों को अपनी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को रखने के लिए लॉकर्स की सुविधा मिलेगी। फिलहाल बंदी अपने बैरक में तकीए के नीचे अपने जरुरी सामान रखते है। लॉकर्स बनने से यह समस्या भी दूर होगी। 16 जिलों में लॉकर्स का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश की सभी जिला कारागृहों में अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके तहत पहले चरण में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना प्रस्तावित है।
वन्य जीवों का होगा सरंक्षण
वन्यजीवों के उपचार के लिए भी बजट में घोषणा की गई है। बूंदी समेत 6 जिलों में स्पेशलिस्ट सेंटर ऑफ ट्रीटमेंट ऑफ वाइल्ड एनिमल खोले जाएंगे। जिससे की वन्यजीवों को अच्छे ओर बेहतरीन तरीके से उपचार मिल सकेगा।
जाखमूंड तालाब की होगी मरम्मत
प्रदेश के 10 जिलों में तालाबों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे। इसमें कुल 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। तालेड़ा के जाखमूंड तालाब का इसमें मरम्मत और जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। यहां तालाब कई सालों पुराना बना हुआ है। जिसमें कुछ हिस्से पर नहाने का घाट बना हुआ है। तालाब का कुछ जगह दीवार कच्ची बनी हुई है तथा पिछले कई वर्षों से मछली पालन का ठेका इस तालाब के होता है। जिसमें मछली पालन का कार्य किया जाता। इस तालाब का मरम्मत व जीर्णोंद्धार होने से सुविधा मिलेगी। वर्तमान में तालाब का उपयोग मछली पालन के काम में लिया जाता है।
बजट में बूंदी को यह मिली सौगात
< स्मृति कुंज एंव महाकालेश्वर पार्क सहित विभिन्न पार्कों में जॉगिग ट्रैक, ओपन जिम, चारदीवारी आदि के कार्य- 15 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
< खोजागेट सर्किल से एनएच-52 छत्रपुरा सड़क तक, अम्बेडकर सर्किल से तानसेन गोदाम सिलोर रोड तक, मीरागेट से बहादुर ङ्क्षसह सर्किल एसपी ऑफिस होते हुए एसके मार्ट तक सड़क सहित विभिन्न सड़कों के कार्य (21.47 किमी) बूंदी - 80 करोड़ रुपए व्यय
< जैतसागर नाले का निर्माण कार्य - बूंदी - 20 करोड़
< बूंदी शहर की आवासीय कॉलोनियों में मूलभुत सुविधाओं सड़क-नाली आदि के कार्य होंगे। - 23 करोड़
< कुंभा स्टेडिय़म तीज मेला ग्रांउड में मूलभुत सुविधाओं का विस्तार- 20 करोड़
< नवीन व्यवसायिक,आवासीय कॉलोनियों में अतिरिक्त विकास कार्य करवाएं जाएंगे- 30 करोड़ रुपए
< लाखेरी के नवलपुरा में पशु चिकित्सा उप केंद्र को क्रमोन्नत किया जाएगा।
< ठीकरिया चारणान में 100 मीट्रीक टन क्षमता के गोदाम एवं कार्यालय भवन मय चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
Published on:
12 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
