
कापरेन अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतक के परिजन (फोटो: पत्रिका)
Son Killed Father: बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के छोड़ेदा गांव में मंगलवार को एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पिता और पुत्र के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय रामरतन मीणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामरतन पुत्र रामकुमार मीणा और उनके पुत्र लेखराज के बीच घर के किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट में रामरतन को गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए कोटा के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान रामरतन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
केशोरायपाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद घरेलू कारणों से हुआ था। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और घटना के समय कौन-कौन मौजूद था।
Published on:
12 Feb 2026 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
