15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-27 Accident: 3 छोटे-छोटे बच्चों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार तो फूट-फूटकर रो पड़े परिजन, ट्रेलर ने बाइक को मारी थी जोरदार टक्कर

NH-27 पर ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार होने पर गांव में मातम छा गया और परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

फोटो: सुरेंद्र सिंह सोलंकी पत्रिका

3 Children Died In Accident: बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद 3 मासूम बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शवों को अंतिम विदाई दी गई पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। छोटे-छोटे भाई-बहनों के अंतिम संस्कार के दौरान परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। घर में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दी। हादसे में घायल पिता मदन बंजारा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसे हुआ हादसा

ये हादसा डाबी थाना क्षेत्र के पराणा गांव के पास एनएच-27 के लिंक रोड पर हुआ। दरअसल पराणा निवासी मदन बंजारा अपने तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से डाबी की ओर जा रहा था। उसके साथ पुत्र अंकित बंजारा (8), पुत्री सुमन बंजारा (6) और करण बंजारा (12) भी थे। श्री गोपाल गोशाला से आगे निकलते ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पिता गंभीर घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मदन बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल मदन को निजी वाहन से कोटा अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज करके उन्हें घर भेज दिया।

गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बंजारा समाज के लोग मौके पर पहुंचे। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रेलर चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।