17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : छतों पर शहर, हाथ मेें डोर और गूंजता रहा वो काटा…

मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को युवाओं और बच्चों ने अल सुबह से शाम तक जमकर पतंगबाजी की। वहीं मौसम ने भी पतंगबाजों का पूरा साथ दिया। दिन भर मध्यम हवा चली। वहीं शहर की छतों पर युवा म्यूजिक की धून पर थिरकते हुए नजर आए। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया शहर की छतों पर पतंगबाजों की संख्या बढ़ गई।

2 min read
Google source verification
छतों पर शहर, हाथ मेें डोर और गूंजता रहा वो काटा...

बूंदी. मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करते हुए।

बूंदी. मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को युवाओं और बच्चों ने अल सुबह से शाम तक जमकर पतंगबाजी की। वहीं मौसम ने भी पतंगबाजों का पूरा साथ दिया। दिन भर मध्यम हवा चली। वहीं शहर की छतों पर युवा म्यूजिक की धून पर थिरकते हुए नजर आए। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया शहर की छतों पर पतंगबाजों की संख्या बढ़ गई। बच्चे अपनी-अपनी पतंगों के साथ घर की छतों पर डट गए तो कई मैदानों में दोस्तों के साथ मिलकर पतंगबाजी की।


शहर में परकोटा क्षेत्र में अधिकांश छतों पर युवा समूह में पतंगबाजी करते नजर आए। इस दौरान वो काटा का शोर गूंजता रहा। शाम ढलते आसमां आतिशी नजारों से नहा उठा। अंधेरा होते ही लालटेन वाली पतंग आसमांमें नजर आई।

दान पुण्य का दौर चला
अल सुबह से मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। लोगों ने भगवान को तिल से बने व्यंजनों काभोग लगाया। घरों में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जरुरतमंदों को तिल-गुड़, वस्त्र आदि का दान किया गया। गायों को विभिन्न गोशालाओं व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर चारा डाला।

चाइनीज मांझे की 23 चरखी जब्त
तालेड़ा पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कार्रवाई करते हुए 23 चरखी जब्त की है। थानाधिकारी अरङ्क्षवद भारद्वाज ने बताया पुलिस टीम द्वारा गश्त व अवैध कार्यो की चैंङ्क्षकग के दौरान विभिन्न स्थानों से 23 चरखी/गट्टा चाइनीज विभिन्न रंगों के प्लास्टिक की चरखी पर लपेटा हुआ मांझा को कब्जे में लिया गया, जिसकी धार बहुत तेज थी तथा मांझा नाइलोन धागे का बनाया जाकर इस पर सीसे का लेप किया हुआ है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा 23 मांझा/गिटटे को जलाकर नष्ट किया गया।

दो रेफर, पच्चीस से अधिक हुए जख्मी
मकर संक्रांति पर छतों से गिरने एवं चाइनीज मांझे से घायल होने पर
कई युवक व बालक जिला अस्पताल पहुंचे, जिनमें से छत से गिरे दो बच्चों को कोटा रेफर किया गया। एवं दो दर्जन के चाइनीज मांझे से हाथ का पंजा कटने पर टांके लगाए गए। इसके अलावा पशु चिकित्सालय में दो कबूतरों डोर में उलझने से घायल होने पर उपचार किया गया।