6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : गोसेवकों ने घेराबंदी कर गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ पुलिस को सौंपा

नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव के पास गो सेवकों ने घेराबंदी कर बुधवार रात को गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ लिया। गोसेवकों ने कंटेनर को पुलिस के हवाले कर दिया। कंटेनर में 21 गो वंश भरा हुआ था, जिसमें 14 सांड व सात गाय थे। एक मादा गोवंश की कंटेनर के अंदर ही मौत हो गई। दो जीप व तीन बाइक से गो तस्कर कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

3 min read
Google source verification
गोसेवकों ने घेराबंदी कर गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ पुलिस को सौंपा

गोवंश से भरा कंटेनर।

नैनवां. थाना क्षेत्र के बाछोला गांव के पास गो सेवकों ने घेराबंदी कर बुधवार रात को गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ लिया। गोसेवकों ने कंटेनर को पुलिस के हवाले कर दिया। कंटेनर में 21 गो वंश भरा हुआ था, जिसमें 14 सांड व सात गाय थे। एक मादा गोवंश की कंटेनर के अंदर ही मौत हो गई। दो जीप व तीन बाइक से गो तस्कर कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

गोसेवकों व ग्रामीणों द्वारा कंटेनर को पकड़ते ही साथ चल रहे गो तस्कर बाइकों को मौके पर ही छोडक़र जीपों में बैठकर भाग गए। गोवंश से भरे कंटेनर को पकडऩे के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर तस्करों की तीन बाइकों को आग लगा दी। पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा व नैनवां थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया। मौके पर जलती मिली बाइकों में लगी आग बुझाने के लिए नैनवां से नगरपालिका की दमकल से आग बुझाई।

बाछोला के पास कंटेनर में गोवंश भरे जाने की सूचना पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, सह गौ रक्षा प्रमुख विक्रम गुर्जर,जजावर खण्ड के मंत्री गौतम शर्मा प्रखंड सह सुरक्षा प्रमुख रामावतार नागर, बंटी गुर्जर मुकेश नागर चिराग नागर सहित बाछोला के ग्रामीण ने गोवंश भरकर बाछोला से देवली मार्ग पर पहुंचते ही नैनवां थाने की सीमा में ही कंटेनर को रोक लिया। गोसेवकों ने कंटेनर की हवा निकाल दी। काफी संख्या में गो सेवकों व ग्रामीणों को देखकर तस्कर साथ में चल रही दो जीपों में बैठकर भाग गए। नैनवां थाना पुलिस को भी सूचना दी। कुछ तस्कर तीन बाइकों पर थे। वे भी बाइकों को मौके पर छोडक़र भाग गए। कंटेनर पकडऩे वाले गो सेवकों का कहना है कि नैनवां थाने की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसमे कुछ सिपाही बैठे हुए थे।

पुलिस कर्मी यह कहकर वापस लौट गए कि यह क्षेत्र नैनवां थाने में नहीं आता। पुलिस के वापस लौट जाने से खफा गोसेवकों ने मौके पर छोड़ी तीनों बाइकों को आग के हवाले कर दिया। मौके से ही पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा मौके पर पहुंचे। गोवंश से भरे कंटेनर को कब्जे में लिया। बाइकों में लगी आग पर काबू पाने के लिए नैनवां नगरपालिका की दमकल मंगवाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस गोवंश से भरे कंटेनर को नैनवां लेकर आई। कंटेनर में 21 गोवंश भरा मिला। जिनमें 14 गोवंश नर व सात मादा गो वंश मिला। इनमें से एक मादा गोवंश की मौत हो गई। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया। बाकी गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर दिया।


वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा ने बताया कि 11 बजे सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हो गए थे। ग्रामीणों ने कंटेनर को रोके हुए थे, जिसमें गो वंश भरा हुआ था। मौके पर तीन बाइक जल रही थी। कंटेनर को नैनवां लेकर आए। गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर दिया। एक गोवंश मृत मिला, जिसका पोस्टमार्टम करवा दिया। बजरंगदल के प्रखंड संयोजक धनराज सैनी की रिपोर्ट पर वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रदर्शन किया,सात दिन में पकड़ों आरोपी

गोवंश तस्करी की गंभीर घटना एवं पुलिस की कथित लापरवाही के विरोध में ग्रामवासियों एवं विश्व ङ्क्षहदू परिषद- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उपखण्ड कार्यालय नैनवा पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार हरभजन मीणा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों से ज्ञापन प्राप्त किया।
इस अवसर पर कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रकरण में दोषी पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं जिला मंत्री संजय नागर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस घटना में 7 दिवस के भीतर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन एवं समस्त ग्रामवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो तथा क्षेत्र में गोवंश संरक्षण के लिए कड़े एवं स्थायी इंतजाम किए जाएं। संत सीताराम दास के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रखण्ड मंत्री पवन गौत्तम, प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, सह संयोजक पारस जांगिड़, सीताराम गुर्जर, सह गोरक्षा प्रमुख विक्रम गुर्जर, व्यायामशाला प्रमुख सोनू जांगिड़, विनोद गुर्जर, बहादुर सिंह, ब्रजराज जांगिड़, कृष्ण सैनी, लादु सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।