30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Mar 11, 2026

जब शेखर कपूर ने आमिर खान को कर दिया था रिजेक्ट, सालों बाद डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

Shekhar Kapur Rejected Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के लिए एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें इस नौकरी के लिए भी रिजेक्ट कर दिया गया था? निर्देशक शेखर कपूर ने अब इस दिलचस्प किस्से से पर्दा उठाया है कि आखिर क्यों सतीश कौशिक ने आमिर को काम पर रखने से मना कर दिया था।

Interesting facts about Aamir Khan

आमिर खान को मिली 'ना', तो बदल गई उनकी किस्मत! (source: imdb)

Shekhar Kapur Rejected Aamir Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपना फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' भी कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन ऐसा भी था जब उन्हें काम देने से मना कर दिया गया था? वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके पास कार थी। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह सच है। मशहूर फिल्म मेकर शेखर कपूर ने हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में बताया कि कैसे आमिर खान उनकी एक फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर बनना चाहते थे, पर उन्हें मौका नहीं मिला। इस रिजेक्शन के पीछे की कहानी जितनी फिल्मी है, उतनी ही मजेदार भी है। आइए जानते हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ था जिससे आमिर खान की किस्मत बदल गई।

सतीश कौशिक और आमिर खान का किस्सा (Interesting facts about Aamir Khan)

शेखर कपूर ने बताया कि यह उस समय की बात है जब आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। आमिर खान शेखर कपूर की फिल्म में असिस्टेंट का काम करना चाहते थे। उस वक्त शेखर कपूर के साथ मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। जब आमिर खान काम मांगने पहुंचे, तो सतीश कौशिक ने उन्हें देखा और फिर शेखर कपूर के पास जाकर एक ऐसी शर्त रख दी कि आमिर को वह नौकरी नहीं मिल पाई।

कार बनी रिजेक्शन का कारण (When Shekhar Kapur Rejected Aamir Khan)

सतीश कौशिक ने शेखर कपूर से कहा कि सर, मैं आपका फर्स्ट असिस्टेंट हूं और मेरे पास अपनी कार नहीं है। लेकिन यह लड़का जो असिस्टेंट बनने आया है, इसके पास खुद की कार है। अगर सेकंड असिस्टेंट के पास कार होगी और फर्स्ट असिस्टेंट के पास नहीं, तो यह अच्छा नहीं लगेगा। सतीश कौशिक ने साफ कह दिया था कि वह आमिर को अपनी टीम में नहीं रख सकते। शेखर कपूर ने हंसते हुए याद किया कि आमिर को रिजेक्ट करने का फैसला उनका नहीं, बल्कि सतीश कौशिक का था। उस वक्त आमिर खान एक अच्छे परिवार से बिलॉन्ग करते थे, इसलिए उनके पास कार थी, जबकि सतीश उस समय स्ट्रगल कर रहे थे।

अच्छा हुआ कि आमिर रिजेक्ट हो गए

शेखर कपूर का मानना है कि जो हुआ, वह बहुत अच्छा हुआ। उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि सतीश ने उन्हें मना कर दिया। अगर उस दिन आमिर खान असिस्टेंट डायरेक्टर बन जाते, तो शायद आज हमें '3 idiots', 'Dangal' और 'Lagaan' जैसी फिल्में नहीं मिलती। अक्सर जो लोग असिस्टेंट बन जाते हैं, वो बाद में पर्दे के पीछे ही रह जाते हैं और बड़े स्टार नहीं बन पाते। आमिर के उस रिजेक्शन ने उन्हें एक्टिंग की तरफ मोड़ा और आज वह हम सबके सामने एक मशहूर एक्टर है।

आमिर और सतीश कौशिक का सफर

आमिर खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। पिछले साल जून में उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, वह 'लाहौर 1947' जैसी बड़ी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। दूसरी ओर, सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी बनाई फिल्में जैसे 'तेरे नाम' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' हमेशा याद की जाएंगी। सतीश और आमिर का यह पुराना किस्सा आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो हमें बताता है कि कभी-कभी मिलने वाली ना भी आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी हां साबित हो सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें