
Sunil Pal on Rajpal Yadav (सोर्स- एक्स)
Sunil Pal on Rajpal Yadav Financial Struggle: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को सालों तक हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता की कानूनी परेशानियों के बीच उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके संघर्ष भरे सफर पर खुलकर बात की है। करीब दो दशकों से अधिक पुरानी दोस्ती रखने वाले सुनील ने बताया कि किस तरह सफलता के शिखर पर पहुंचे राजपाल अचानक आर्थिक संकट में फंसते चले गए।
सुनील पाल के मुताबिक, राजपाल की मुश्किलें उस समय शुरू हुईं जब उन्होंने अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण और निर्देशन की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘अता पता लापता’ बड़े स्तर पर बनाई गई। बताया जाता है कि फिल्म का बजट उनकी बाजार स्थिति के मुकाबले काफी ज्यादा था। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट कुल 23 करोड़ का था।
उम्मीद थी कि फिल्म को देशभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सीमित सिनेमाघरों में रिलीज और कमजोर प्रदर्शन ने भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। यही वो मोड़ था, जहां से हालात बिगड़ने लगे।
इन वर्षों में राजपाल ने कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए क्योंकि वह अपनी फिल्म पर पूरी तरह केंद्रित थे। इंडस्ट्री में यह धारणा बनने लगी कि अब वह केवल निर्देशन में रुचि रखते हैं। धीरे-धीरे अभिनय के अवसर कम होते गए।
एक समय ऐसा भी आया जब राजपाल पर्दे से लगभग गायब हो गए। बाद में उन्होंने ‘जुड़वा’ जैसी फिल्मों से वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्थिक दबाव कम नहीं हुआ।
सुनील पाल ने खुलासा किया कि छोटे बजट की फिल्मों में काम करते वक्त भी राजपाल को सेट पर लेनदारों के फोन आते थे। बावजूद इसके, उन्होंने कभी शिकायत नहीं की और हर बार भरोसा दिलाया कि वह बकाया चुका देंगे।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अपना घर बेचना पड़ा और किराए के मकान में रहना पड़ा। एक समय प्रति फिल्म करोड़ों रुपये लेने वाले अभिनेता को मामूली फीस पर छोटे रोल और कैमियो करने पड़े। लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष को सार्वजनिक मंचों पर कभी उजागर नहीं किया।
जब कई लोग दूरी बनाने लगे, तब कुछ निर्देशकों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। अनीस बज्मी, प्रियदर्शन और डेविड धवन जैसे फिल्मकारों ने उन्हें काम दिया और भरोसा जताया। सुनील पाल का कहना है कि आज जब पूरी इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है, तो यह देखना सुकून देता है।
Updated on:
12 Feb 2026 05:07 pm
Published on:
12 Feb 2026 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
