12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज मेरी हल्दी है…धनुष संग शादी पर मृणाल ठाकुर ने लगाई मुहर? बोलीं- खाना खाकर जाना

Mrunal Thakur Reacts to Wedding Rumours With Dhanush: पिछले काफी दिनों से खबरों का बाजार गर्म है कि मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी होने जा रही है। अब इन अटकलों पर अभिनेत्री ने अपना रिएक्शन दे दिया है।

2 min read
Google source verification
Mrunal Thakur Reacts to Wedding Rumours With Dhanush

Mrunal Thakur (सोर्स- एक्स)

Mrunal Thakur Reacts to Wedding Rumours With Dhanush: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर उड़ रही अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि वो 14 फरवरी को साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही हैं। इन खबरों पर अब खुद मृणाल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और वो भी अपने चिर-परिचित चुलबुले अंदाज में। मृणाल ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

मृणाल ने शादी पर खबरों पर दिया रिएक्शन (Mrunal Thakur Reacts to Wedding Rumours With Dhanush)

'इंडिया टुडे' से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही है, तो मृणाल हंसते हुए बोलीं, 'मैंने तो कल ही कह दिया, दूल्हा ढूंढ लो। पापा चाहते थे कि मैं लड़का देखूं, तो मैंने कहा आप ही देख लीजिए। फिर बोले कि किसी का नाम दिमाग में नहीं है, तो मैंने कहा देखा!'

सही समय आने पर करेंगी शादी

उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। हालांकि मृणाल ने ये भी साफ किया कि शादी उनके लिए सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक फैसला है। उन्होंने कहा, 'जैसे मेरी फिल्म का किरदार सोच-समझकर फैसला लेता है, वैसे ही मैं भी मानती हूं कि सिर्फ शादी करने के लिए शादी नहीं करनी चाहिए। जब सही समय आए और सही इंसान मिले—जिसके साथ आप सहज हों, जिसके साथ खामोशी भी सुकून दे—तभी कदम बढ़ाना चाहिए।'

आज मेरी हल्दी है- मृणाल (Mrunal Thakur Reacts to Wedding Rumours With Dhanush)

जब उन्हें याद दिलाया गया कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी दो दिन बाद ही होने वाली है, तो अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'दोस्तों, आज मेरी हल्दी है और कल संगीत। खाना खाकर जाना।' उनके को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी माहौल को हल्का करते हुए कहा कि 14 फरवरी को लोग दूल्हे की तरह सजकर उनके घर के बाहर लाइन लगा लें। इस पर मृणाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो साल का सबसे बड़ा अप्रैल फूल साबित होगा।

रूमर्स पर अभिनेत्री का रिएक्शन

इन तमाम अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मृणाल ने कहा, 'मैं तो बस हंसती रहती हूं। क्योंकि मुझे भी नहीं पता कि मेरी शादी हो रही है। लेकिन जब भी होगी, मैं खुद सबको बताऊंगी। मैं बहुत खुलकर जीने वाली इंसान हूं और मुझे प्यार में होना बहुत पसंद है। सोचिए जब सच में प्यार होगा तो मैं कितनी एक्सप्रेसिव हो जाऊंगी। पूरी दुनिया को शान से अपना प्यार दिखाऊंगी। सच कहूं तो उस पल का इंतजार है।'