सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अबू धाबी ग्रैंड मस्जिद की फोटोज। (फोटो सोर्स: aslisona)
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा वो एक्ट्रेस हैं जो गलत बात को सहन नहीं करती हैं और उस पर करारा जवाब भी देती हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने अपने प्यार, जहीर इकबाल से शादी की थी। हालांकि, उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं था। मगर सोनाक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी की थी। इस वजह से शादी में उनके पिता, मां और भाई मेहमान की तरह नजर आये थे। क्योंकि उनके पिता शत्रुघन सिन्हा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी मुस्लिम परिवार में व्याह कर जाए। मगर शादी तो हो गई।
शादी के दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनको काफी ट्रोल भी किया था, लेकिन सोनाक्षी ने शादी के करीब एक साल बाद अपनी शादी और ससुराल वालों पर कोई बयान दिया था। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोग सोनाक्षी को ट्रोल कर रहे हैं। मगर इस बार वजह दूसरी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल, कुछ दिनों पहले सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रैंड मस्जिद गईं थीं। हाल ही में उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। फोटोज में वो जहीर के साथ मस्जिद के बाहर खड़ी हुई दिख रही हैं। फोटोज शेयर कर कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, 'सुकून ढूंढा है, अबू धाबी में।’
फोटोज देखकर लोग उनको ट्रोल करने लगे। एक ट्रोलर ने लिखा, 'जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत बुरा है।' अब इसके चलते इंटरनेट पर लोग सोनाक्षी की आलोचना कर रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'सब पैसे का खेला है, बाबू भैया, एक हिन्दू लड़की मुस्लिम भी बन सकती है।'
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर को करारा जवाब दिया है। सोनाक्षी ने ट्रोलर के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'इसलिए हम जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, मस्जिद के बाहर ही हैं हम। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते रखने की जगह दिखाई और हमने जूते उतार दिए थे। इतना तो हमें भी आता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।'
आपको बता दें कि जहीर इकबाल से शादी करने के बाद से ही सोनाक्षी को कई बार ट्रोल किया जाता रहा है। इंटरफेथ मैरिज को लेकर उनको पहले भी ट्रोल किया जा चुका है। जबकि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया था कि अलग धर्मों से होने के बाद भी उनके रिश्ते में कभी कोई दिक्कत नहीं आई है। और न ही जहीर के घरवालों ने कभी उनको धर्म परिवर्तन के लिए कहा।
Updated on:
12 Oct 2025 10:19 am
Published on:
11 Oct 2025 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग