
एक्ट्रेस सोहा अली खान (सोर्स: sakpataudi के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)
Aishwarya Mohanraj Mounjaro Weight Loss: बॉलीवुड स्टार्स के बीच वजन कम करने के तरीकों को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर जब ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी दवाओं के सुर्खियों में आने के बाद सेलेब्रिटीज के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच, कॉमेडियन और इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या मोहनराज ने एक ईमानदारी से भरा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि उन्होंने मौनजारो का उपयोग क्यों किया और कैसे इसने उनके वजन कम करने में सहायता की है।
इंटरनेट पर ऐश्वर्या के इस आत्मसम्मान भरे बयान को लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया। जहां कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया। तो वहीं, कुछ ने उनकी आलोचना भी की, लेकिन अब इस मामले में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोहा अली खान ने ऐश्वर्या की हिम्मत की खुले दिल से तारीफ की है। दरअसल, सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, "आखिरकार किसी ने सच बोला। उन्होंने ये स्वीकार किया कि केवल सही खाना और व्यायाम से नहीं, बल्कि मौनजारो के यूज से भी उनका वजन कम हुआ। मुझे लगता है इस सच को बोलने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए।"
इतना ही नहीं, सोहा ने लोगों से अपील की है कि "वे वजन घटाने वाली दवाओं का उपयोग करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें और किसी भी इन्फ्लुएंसर की बात पर आंख बंद करके विश्वास ना करें, ओजेम्पिक और मौनजारो कोई फैशन ट्रेंड नहीं हैं, ये गंभीर मेडिकल ट्रीटमेंट हैं जो सिर्फ उन्हीं के लिए हैं जिन्हें असल में जरूरत होती है।"
एक्ट्रेस ने ये भी समझाया कि "वजन कम करना केवल मानसिक दृढ़ता का मामला नहीं है। हार्मोनल असंतुलन, शारीरिक बदलाव, इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस, थायरॉइड, ड्रग्स ट्रीटमेंट और मेटाबोलिज्म जैसे कई कारक इसमें भूमिका निभाते हैं। इंजेक्शन से मदद जरूर ले सकते हैं, लेकिन ये इलाज गंभीर होता है और इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं, इसलिए डॉक्टर के निगरानी में ही इन्हें लेना चाहिए।"
बता दें, सोहा ने आगे कहा कि अब सवाल ये होना चाहिए कि वास्तव में किन लोगों को इन दवाओं की जरूरत है, बजाय इस बात के कि कौन इन्हें ले रहा है। इससे साफ होता है कि वजन घटाने का सफर हर व्यक्ति के लिए अलग होता है और इसे समझदारी से ही अपनाना चाहिए।
Updated on:
12 Feb 2026 05:49 pm
Published on:
12 Feb 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
