
श्रेया सरन और पति नकुल मेहता
Shriya Saran pregnancy: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रेया सरन (Shriya Saran) इन दिनों अपनी नई सीरीज 'स्पेस जेन चंद्रयान' (Space Gen Chandrayaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें, श्रेया सरन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी, मदरहुड और पेरेंट बनने के सफर पर ऐसी बेबाक बातें कही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। श्रेया ने न केवल महिलाओं के शारीरिक बदलावों पर बात की बल्कि ये भी बताया कि इस दौरान पिता बनने वाले पुरुष किन मानसिक संघर्षों से गुजरते हैं।
श्रेया सरन ने अपने 'पेरिनेटल डिप्रेशन' (Perinatal Depression) के अनुभव को याद करते हुए बताया, "एक समय ऐसा आता है जब आप खुद को किसी गाय की तरह महसूस करने लगती हैं। आपका शरीर किसी और जैसा दिखने लगता है। ये सबसे खूबसूरत अनुभव है, लेकिन उतना ही भारी और थका देने वाला डरावना होता है।"
दरअसल, 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि प्रेग्नेंसी सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक कठिन भरा दौर होता है। श्रेया के अनुसार, "मर्दों को उतना क्रेडिट नहीं दिया जाता जितना वे हकदार हैं। उनके लिए अपनी पार्टनर को इतने बड़े बदलावों से गुजरते देखना और एक अलग इंसान बनते देखना बहुत चैलेंज होता है, उन्हें समझ नहीं आता कि वे क्या करें, लेकिन वे बहुत जूझ रहे होते हैं।" बता दें, सीरीज की शूटिंग के दौरान श्रेया के को-स्टार्स नकुल मेहता और दानिश सैत भी पिता बनने की कगार पर थे। श्रेया ने पर्दे के पीछे के पलों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे ये दोनों कलाकार काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच फंसे हुए थे।
इतना ही नहीं, श्रेया ने आगे कहा, "दानिश शूटिंग कर रहे थे और इस वजह से उन्होंने अपनी पत्नी के कई डॉक्टर अपॉइंटमेंट मिस कर दिए थे। मुझे पता है कि उनके मन में इस बात का गिल्ट था। तो वहीं नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख उस वक्त दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं। जानकी पहले से ही एक बच्चे की देखभाल कर रही थीं और ऊपर से दूसरी प्रेग्नेंसी, नकुल शूटिंग में काफी खोए रहते थे, लेकिन मुझे पता है कि उनके दिमाग में घर की बातें चलती रहती थीं।" आपको बता दें कि श्रेया सरन ने रूसी टेनिस खिलाड़ी आंद्रेई कोशेव से शादी की है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम राधा है। तो वहीं, दानिश सैत और उनकी पत्नी अन्या पिछले साल एक बेटे के माता-पिता बने। टीवी के लोकप्रिय अभिनेता नकुल मेहता और जानकी पारेख भी पिछले साल अगस्त में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं।
Published on:
26 Jan 2026 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
