15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई मेट्रो हादसे के बाद सेलिब्रिटीज का फूटा गूस्सा, उठाए सिस्टम पर सवाल

Celebrities Reacts to Mumbai metro accident: मुंबई मेट्रो हादसे के बाद सेलिब्रिटीज ने गहरा गुस्सा जाहिर किया है और सिस्टम की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification
मुंबई मेट्रो हादसे के बाद सेलिब्रिटीज का फूटा गूस्सा, उठाए सिस्टम पर सवाल

सेलिब्रिटीज का फूटा (सोर्स: x anishgawande के अकाउंट द्वारा)

Celebrities Reacts to Mumbai metro accident: 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो ब्रिज का एक स्लैब अचानक नीचे गिर गया। ये भारी कंक्रीट का हिस्सा एलबीएस रोड पर खड़े एक ऑटो रिक्शा और कार पर आ गिरा। हादसा इतना भीषण था कि अवसर पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा था। इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महाराष्ट्र के सीएम Devendra Fadnavis ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए। राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है। दरअसल, इस दर्दनाक घटना पर आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बयान ने बहस छेड़ दी है

स्टैंड-अप कॉमेडियन और फिल्ममेकर Varun Grover ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए मुंबई को 'सबसे भ्रष्ट शहर, कैसे ये देश तरक्की करेगा' तक कह दिया। इसके बाद, इस बयान ने बहस छेड़ दी है। तो वहीं, एक्ट्रेस Dia Mirza और सिंगर Rahul Vaidya समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी घटना पर शोक जताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दें, मुंबई जैसे बिजी शहर में जहां रोज लाखों लोग सफर करते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं लोगों में डर पैदा करती हैं। नागरिकों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग