11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन भी हुए राजपाल यादव के मुरीद, एक्टर की गिरफ्तारी के बीच पुराना वीडियो हुआ वायरल

कॉमेडी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले राजपाल यादव आज भले ही कानूनी मुश्किलों से जूझ रहे हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर की हर कोई तारीफ करता था।

2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan Once Praised Rajpal Yadav

Rajpal Yadav (सोर्स- एक्स)

Amitabh Bachchan Once Praised Rajpal Yadav: बॉलीवुड के कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अभिनेता की मदद के लिए अब तक कई स्टार्स सामने आए हैं। बॉलीवुड में अक्सर सितारों की चमक के पीछे छिपे संघर्ष की कहानियां देर से सामने आती हैं। भले ही राजपाल यादव बड़ी मुश्किल से इन दिनों घिरे हों लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुले मंच से उनके संघर्ष और समर्पण की तारीफ की थी।

अमिताभ बच्चन ने जब की राजपाल यादव की तारीफ (Amitabh Bachchan Once Praised Rajpal Yadav)

साल 2012 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन ने खास तौर पर शिरकत कर राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया था। उस समय राजपाल सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि बतौर निर्देशक भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे थे। कार्यक्रम में अमिताभ ने उनके काम के प्रति लगन और फिल्म इंडस्ट्री में तय किए गए मुश्किल सफर को सम्मान देते हुए कहा था कि उन्होंने राजपाल के साथ काम किया है और उनके प्रयासों को करीब से देखा है।

अमिताभ ने बढ़ाया था हौंसला (Amitabh Bachchan Once Praised Rajpal Yadav)

उस समय ये समर्थन इसलिए भी खास माना गया क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बतौर निर्देशक राजपाल यादव की ये पहली फिल्म थी और इसकी असफलता ने उन्हें आर्थिक दबाव में डाल दिया। फिल्म निर्माण के लिए लिया गया भारी कर्ज आगे चलकर उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बना।

साल 2010 में फिल्म के लिए लिया था कर्ज

बताया जाता है कि फिल्म के लिए उन्होंने वर्ष 2010 में करोड़ों रुपये का ऋण लिया था। फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रहने के कारण वह समय पर भुगतान नहीं कर सके। मामला अदालत तक पहुंचा और धीरे-धीरे ये कानूनी जटिलताओं में उलझता चला गया। चेक बाउंस से जुड़े कई मामलों में उन पर कार्रवाई हुई और देनदारी ब्याज सहित बढ़ती चली गई।

वर्ष 2018 में निचली अदालत ने उन्हें और उनकी पत्नी को सजा सुनाई थी। हालांकि उन्होंने ऊपरी अदालतों में अपील कर राहत पाने की कोशिश की और समय-समय पर मोहलत भी मिली। लेकिन बकाया राशि में बढ़ोतरी होती रही और कानूनी दबाव कम नहीं हुआ। साल 2026 की शुरुआत में अदालत ने साफ कर दिया कि अब और राहत नहीं दी जा सकती।

क्यों सरेंडर करना पड़ा?

फरवरी 2026 में राजपाल यादव ने आखिरकार अदालत के आदेश का पालन करते हुए जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उन्होंने भावुक बयान में कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं और आर्थिक रूप से बेहद दबाव में हैं। उनके शब्दों में झलकता दर्द यह दिखाता है कि एक कलाकार के लिए असफलता और कर्ज किस तरह निजी जीवन को भी प्रभावित कर सकता है।

राजपाल यादव का करियर

पेशेवर मोर्चे पर राजपाल यादव लगातार सक्रिय रहे हैं। हाल के वर्षों में वो कई फिल्मों में नजर आए और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते रहे। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों को उम्मीदें हैं। आज जब वो कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं, तब 2012 का वह मंच याद आता है, जहां अमिताभ बच्चन ने उनके संघर्ष को सलाम किया था।