12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद राजपाल यादव के फैंस के लिए अच्छी खबर, बाहर आते ही इन फिल्मों से करेंगे धमाका

Rajpal Yadav Upcoming Movies: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादल फिलहाल मुश्किलों से घिरे हुए हैं। हालांकि उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है।

2 min read
Google source verification
Rajpal Yadav Upcoming Movies

Rajpal Yadav (सोर्स- एक्स)

Rajpal Yadav Upcoming Movies: बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी कारणों से सुर्खियों में हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है। मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जो यह साबित करते हैं कि उनका फिल्मी सफर अभी थमा नहीं है। जेल से बाहर आते ही वो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खास कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

राजपाल यादव की फिल्म के लिए फीस (Rajpal Yadav Upcoming Movies)

राजपाल यादव ने सालों तक अपनी अनोखी अदाकारी से फिल्मों में अलग पहचान बनाई है। छोटे-छोटे किरदारों को भी यादगार बना देने की कला उनमें बखूबी नजर आती है। हालांकि फीस के मामले में वो बड़े सितारों की तुलना में काफी पीछे रहे हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि वो किसी भी फिल्म में मुख्य अभिनेता की फीस का महज तीन से चार प्रतिशत तक ही पारिश्रमिक लेते हैं।

1-2 करोड़ के करीब रहती है कमाई

हालिया उदाहरणों पर नजर डालें तो एक बड़ी फिल्म में जहां लीड स्टार को लगभग 25 करोड़ रुपये मिले, वहीं उसी फिल्म में राजपाल यादव को करीब 1 करोड़ रुपये फीस दी गई। इसी तरह दूसरी फिल्मों में भी उनकी कमाई 1 से 3 करोड़ रुपये के बीच रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ जैसी फिल्म के लिए उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपये, ‘भूल भुलैया 3’ के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए करीब 2 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा रही है।

राजपाल यादव की आने वाली फिल्में

अब बात करें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की, तो राजपाल यादव का कैलेंडर काफी बिजी बताया जा रहा है। अक्षय कुमार के साथ वो हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। ये फिल्म कॉमेडी और डर का अनोखा मिश्रण पेश करेगी, जिसमें राजपाल की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी।

‘वेलकम टू जंगल’ में भी आएंगे नजर

इसके अलावा वो मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ का भी हिस्सा हैं। ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें कई जाने-माने कलाकार दिखाई देंगे। राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग इस प्रोजेक्ट में भी अहम भूमिका निभाएगी।

एक्टर की झोली में कई फिल्में

दिलचस्प बात ये है कि राजपाल यादव सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, वो एक कन्नड़ फिल्म ‘अम्मा’ और एक तेलुगू फिल्म ‘रंगीला’ में भी नजर आएंगे। साथ ही एक हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट ‘टैक्सी में भूत है’ में भी उनका नाम जुड़ रहा है। उनके पास ‘घमासान’, ‘मन्नू और मुन्नी की शादी’ और ‘मिशन लैला’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग जॉनर में दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं।