Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान खरीदी की तारीख तय, लेकिन तैयारी नदारद… समितियों में अब तक नहीं पहुंचा बारदाना, किसान परेशान

Dhan Kharidi: प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में अब केवल 12 दिन ही बचे हैं, लेकिन अब तक अधिकांश समितियों में बारदाने की आपूर्ति नहीं हो सकी है।

2 min read
Google source verification
धान खरीदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

धान खरीदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Dhan Kharidi: प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में अब केवल 12 दिन ही बचे हैं, लेकिन अब तक अधिकांश समितियों में बारदाने की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे खरीदी की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। जमीनी स्तर पर व्यवस्था अधूरी है।

समितियों में न बारदाना पहुंचा है, न तौल मशीनों की जांच पूरी हुई है। इस बीच, किसानों ने खेतों में अर्ली वैरायटी के धानों की कटाई शुरू कर दी है। कई किसान धान को खलिहान और घरों के बाहर जमा कर रहे हैं। इन दिनों मौसम के भी मिजाज बदले हुए हैं, ऐसे में फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।किसानों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि समितियों में अधूरी तैयारी के चलते टोकन कटने और धान बेचने में अधिक समय लग सकता है।

4 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर

धान खरीदी में काम करने वाले ऑपरेटरों और डेटा एंट्री कर्मियों ने चार सूत्री मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं लेकिन न तो हमें नियमित किया जा रहा है, न ही वेतन बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होतीं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

धान खरीदी की तमाम तैयारियां पूरी कर संबंधित अधिकारी ओके रिपोर्ट देें: कलेक्टर

कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस माह 15 नवम्बर से किसानों से धान खरीदी शुरू होने वाली है। चेकलिस्ट के अनुरूप संबंधित अधिकारी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ओके रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दें। खरीदी कार्य से जुड़े कर्मियों को अंतिम रूप से प्रशिक्षण भी दिया जाए। धान बेचने और इसका भुगतान पाने में किसानों को किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत नहीं होने चाहिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दिसम्बर के अंत तक प्राप्त लक्ष्य का 75 प्रतिशत उपलब्धि पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ किसान पीएम किसान सम्मान योजना के लाभ पाने से छूटे हुए हैं। उनकी पतासाजी की जाए।


बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग