
Congress (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Chunav 2025: कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए औरंगाबाद एवं गया जिले का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एआईसीसी (पी.वी. विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर की है जिस पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीवास वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक, एआईसीसी, प्रभारी - यूपी एवं गुजरात कांग्रेस, तथा सचिव -प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ हैं।
छत्तीसगढ़ के करीब 55 नेता इस प्रचार में जुटे हैं। भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी बिहार चुनाव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय और हेमंत पाणिग्रही सहित कई नेता वहां की चुनावी रणनीति देख रहे हैं। पिछले चार महीने से सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक महस्के भाजपा की सोशल मीडिया टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को सिवान, गोपालगंज और छपरा की जिम्मेदारी दी गई है। अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता पश्चिम और पूर्वी चंपारण की 21 विधानसभाओं की कमान संभाले हुए हैं।
बिहार में पहले फेज की सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार (4 नवंबर) शाम 5 बजे थम गया। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी।
Updated on:
05 Nov 2025 01:57 pm
Published on:
05 Nov 2025 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग

