30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर, Jan 25, 2026

बीकानेर और लूणकरनसर की सबसे ठंडी रात, बारिश की संभावना

रविवार को बीकानेर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो-पत्रिका।

फोटो-पत्रिका।

कई दिनों से सर्दी तथा ठंडी हवा से लोगों की धूजणी छूट रही है। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद भी सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। एक और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। बीकानेर और लूणकरनसर में शनिवार की रात सबसे ठंडी रही। रविवार को बीकानेर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लूणकरनसर का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रहा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। रविवार को तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को यह 16.3 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर बीकानेर संभाग में भी रह सकता है। इस वजह से मंगलवार को संभाग में कुछ जगह बारिश हो सकती है।

फसलों पर जमीं बर्फ ने बढ़ाई किसानों की चिंता
श्रीडूंगरगढ़ कड़ाके की सर्दी व सर्द हवाओं के कारण जनजीवन बेहाल है। वहीं फसलों पर जमीं बर्फ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे सरसों एवं जीरा की फसलों में अधिक नुकसान होने की बात कही है। किसान मूलसिंह पुन्दलसर ने बताया कि गत दो दिन से जम रही बर्फ अब बढ़वार कर रही फसलों को खराब कर रही है। फसलों को नुकसान होने के अंदेशे से किसान मायूस नजर आ रहे हैं।

वाहनों पर जमीं हल्की बर्फ, फसलों को नुकसान की आशंका
बज्जू क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सर्द हवओं से कड़ाके की ठंड के चलते सुबह से शाम तक लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। खुले स्थानों पर हल्की बर्फ जमने लगी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज सर्दी का असर फसलों पर भी दिखने लगा है। किसान बिशनाराम कड़ेला ने बताया कि बर्फ जमने और पाले की स्थिति से सरसों, चना सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान होने की संभावना है। खेतों में पत्तियां झुलसने लगी हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें