Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उल्टी गिनती शुरू…कल गंदे आदमी का लाऊंगी सच, चंद्रशेखर पर फिर भड़कीं डॉ. रोहिणी, 1 करोड़ का दिया चैलेंज

चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा दावा किया है। एक करोड़ का इनाम तक रखा है। जानिए क्यों लोगों की नजरें अब केवल इस पोस्ट पर हैं।

2 min read
Google source verification
Chandrasekhar

फोटो सोर्स पत्रिका

इंदौर की पीएचडी छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक बार फिर ताबड़तोड़ दो पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने घोषणा की है कि अगले दिन वह कुछ अहम तथ्यों का खुलासा करेंगी। जिन्होंने उनके दावे को “AI या फेक” साबित किया। उस व्यक्ति को एक करोड़ का इनाम देंगी। यह चुनौती उन्होंने सार्वजनिक रूप से की है।

रोहिणी घावरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कल जो सच्चाई मैं समाज को दिखाऊंगी। उसे AI या फेक साबित करने वाले को 1 करोड़ का इनाम। पूरी कोशिश कर लेना। लेकिन सच छुपा नहीं पाओगे। कल से फर्जी नेता की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने दावा किया कि यह बात हम चंद्रशेखर के लिए लिख रहे हैं। घावरी ने अपने दूसरे पोस्ट में यह भी लिखा कि किसी ने मायावती और स्वर्गीय कांशीराम के रिश्ते पर गंदी टिप्पणियाँ की थीं। वे टिप्पणियाँ चंद्रशेखर से जुड़ी हुई हैं। उनका आरोप है कि चंद्रशेखर ने कभी आजाद पार्टी का विलय बसपा में कर खुद पार्टी में उच्च पद पाने का इरादा भी जताया था। उनके पास इन दावों के वीडियो-प्रूफ होने का दावा भी है।

डॉक्टर रोहिणी सुसाइड की भी धमकी दे चुकी

उसी दौरान रोहिणी ने अपने ऊपर हुए कथित अन्याय का जिक्र करते हुए एक बार सुसाइड की चेतावनी भी सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर दी। कुछ पोस्टों में उन्होंने सांसद की पारिवारिक तस्वीरें साझा कर तीखे शब्दों में अपनी व्यथा व्यक्त की है। और कहा कि अगर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो वह घातक कदम लेने का इशारा कर चुकी हैं। इस पर पुलिस और संबंधित पक्षों की ओर से भी घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग कानूनी प्रतिक्रियाएँ दर्ज हुई हैं।

जन पावर मिशन तैयार कर रहा एक महिलाओं का समूह

डॉ. रोहिणी घावरी ने जन पावर मिशन की संस्थापक है। उन्होंने कहा है कि हम एक हजार महिलाओं के समूह को तैयार कर रही हूं। यह समूह धोखेबाज लोगों से लड़ने और स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। जो भी बहन बेटी इस अभियान से जुड़ना चाहती हो मुझसे जरूर संपर्क करें।

जानिए कौन है रोहिणी घावरी

रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं। वह एक सफाईकर्मी की बेटी बतायी जाती हैं। उच्च शिक्षा के लिए स्विट्ज़रलैंड गईं। वहां से वापस आकर एनजीओ भी चलाती हैं। पिछले कुछ महीनों से उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर यौन शोषण सहित गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रीय चर्चा खड़ी कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा है कि वे कानूनी रास्ते से लड़ाई जारी रखेंगी।


बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग