
3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना, इसके बाद आ सकती है तापमान में गिरावटफरवरी में ऐसे रहे रिकार्ड
भोपाल. जनवरी में एक सप्ताह तेज सर्दी के बाद तापमान 13 डिग्री पहुंच गया। दो दिन बाद विंटर सीजन का आखिरी माह यानि फरवरी की शुरुआत हो जाएगी। रिकॉर्ड के लिहाज से बात करें तो फरवरी में भी कई बार तेज सर्दी का दौर रहता है। 1950 में फरवरी माह में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ी थी और 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार फरवरी की शुरुआत हल्के बादल, धुंध के साथ हो सकती है, जबकि 5 फरवरी के आसपास फिर ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम का मिलाजुला असर रहेगा।
एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ गया न्यूनतम तापमानशहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। शहर का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 10.4 डिग्री था। इस तरह अधिकतम तापमान में जहां डेढ़ डिग्री की गिरावट हो गई, वही न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है, वहीं मंगलवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद 3 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना दिखाई दे रही है। इसके कारण हल्के बादलों की स्थिति रहेगी, ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके गुजरने के बाद 5-6 फरवरी से तापमान में गिरावट की संभावना बन सकती है।
पहले सप्ताह में मिलाजुला असर, फिर ठंडक की संभावनामौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि फरवरी माह सर्दी का आखिरी माह होता है। 1 मार्च से प्री-मानसून सीजन की शुरुआत हो जाती है। आमतौर पर फरवरी में भी सर्दी पड़ती है, क्योंकि इस समय भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी होती है। सूर्य उत्तरायण होने के बाद फरवरी में पृथ्वी पर सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी लंबवत नहीं होने के कारण बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट नहीं होती, फिर भी इस माह 7 से 8 डिग्री तक तापमान कई मौकों पर देखे जाते हैं। जिस हिसाब से मौसम की परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं, उसके अनुसार पहले सप्ताह में मिजाजुला असर रह सकता है। क्योंकि 3 फरवरी तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ दिखा रहा है। इस दौरान बर्फबारी होती है और उत्तर से सर्द हवा आती है, तो 5 फरवरी के बाद सर्दी बढ़ सकती है और तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकते हैं।
- सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 फरवरी 1950 को 1.7 डिग्री- सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22 फरवरी 2006 को 37.6
- सर्वाधिक मासिक वर्षा 1986 में 54.8 मिमी- 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 26 फरवरी 2014 में 39.6 मिमी
पिछले पांच सालों में ऐसा बीता है फरवरी2 फरवरी 2023 6.5
5 फरवरी 2022 7.61 फरवरी 2021 7.4
9 फरवरी 2020 8.19 फरवरी 2019 5.8
Published on:
29 Jan 2024 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

