
एमपी में सर्विस सेक्टर को बढ़ाते हुए 3 एआई सिटी विकसित की जाएंगी - Demo Pic
AI Cities- मध्यप्रदेश का 70 वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में हुआ। रवीन्द्र भवन में "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया। इस मौके पर प्रदेश को अनेक सौगातों की घोषणा की गई। उज्जैन हवाई अड्डे के विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए, रीवा-नई दिल्ली फ्लाइट और रीवा-इंदौर फ्लाइट के लिए भी अनुबंध-पत्र सौंपे गए। सीएम मोहन यादव ने ओंकोरश्वर अभयारण्य की घोषणा की और एमपी ई-सेवा पोर्टल, इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल, वॉश ऑन व्हील्स मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश में एआई सिटी विकसित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करते हुए कहा कि जन-जन के सहयोग से विकसित यह दस्तावेज नए मध्यप्रदेश निर्माण की आधारशिला है। यह अगले 2 दशकों के लिए सशक्त आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का रोडमैप भी है।
सीएम मोहन यादव ने ओंकारेश्वर अभयारण्य विकसित करने की घोषणा भी की। इसमें खण्डवा और देवास जिले के क्षेत्र शामिल होंगे। डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित "वॉश ऑन व्हील्स" मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने डॉक्यूमेंट के उद्देश्यों तथा विभिन्न बिन्दुओं पर प्रेजेन्टेशन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश का विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के लिए हर जिले और पंचायत तक से सुझाव लिए गए। डॉक्यूमेंट तैयार करने में नीति आयोग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। विकसित मध्यप्रदेश के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ सुख, समृद्धि और सुसंस्कृति हैं। देश में कल्चरल इकोनामी के विकास की अपार संभावनाएं हैं। रोजगार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए मेक इन मध्यप्रदेश पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सीएस अनुराग जैन ने कहा कि प्रदेश में खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नई तकनीक से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के 97 प्रतिशत किसानों की डिजिटल रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। इस मामले में मध्यप्रदेश नंबर वन है। सीएस अनुराग जैन ने एमपी में एआई सिटी पर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमपी में सर्विस सेक्टर को बढ़ाते हुए यहां 3 एआई सिटी विकसित की जाएंगी।
समारोह में एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन विपिन कुमार सहित उद्योग समूहों और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Published on:
01 Nov 2025 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

