1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 01, 2026

टि्वशा केस: फंदे पर लटकाया गया टि्वशा का पुतला, समर्थ-गिरिबाला ने बताया सच

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सीबीआई जांच जारी है। टि्वशा की मौत को लेकर आज गिरिबाला सिंह और समर्थ से की गई पूछताछ...

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है। दिल्ली से आई एक स्पेशल टीम ने क्राइम रिक्रिशन किय़ा है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की गई। सूत्रों के मुताबिक मौत के घटनाक्रम को समझने के लिए 80 किलों के डमी का यूज किया गया। जिसमें अंदर 80 किलों रेत भरी गई। इसके बाद पांव पर लोहे के वजनी डंबल बांध दिए। सीबीआई के अधिकारियों ने इंचीटेप के जरिए क्राइम की जगह पर मार्क किया। इस दौरान समर्थ से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने सारे सीन उसी तरीके से क्रिएट करें जैसे घटना के दिन हुए थे।

सास गिरिबाला और समर्थ ने खोला फंदा

क्राइम रिक्रेशन के समय सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय क्या हुआ था और उपलब्ध तथ्यों का घटना स्थल से कितना मेल बैठता है। बता दें कि रीक्रिएशन की पूरी प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। वीडियोज और फोटो से पता चला है कि टि्वशा के फांसी के फंदे को समर्थ और गिरिबाला दोनों ने साथ में खोला था।

रिक्रिएशन के दौरान भी दोनों ने साथ में फंदा खोला। समर्थ ने डेडबॉडी को उतारने से लेकर जमीन पर लिटाने तक का पूरा रिक्रिएशन किया। बता दें 2 जून को समर्थ और गिरीबाला की रिमांड भी खत्म हो रही है। कल दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसका बाद फैसला होगा कि रिमांड आगे बढ़ेगी की नहीं। सूत्रों के मुताबिक समर्थ सीबीआई की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। साथ ही गिरिबाल भी अधिकारियों के प्रश्नों का सही जवाब नहीं दे रहे है।

मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा

अब जांच एंजेंसी इस बात पर भी फोकस कर रही है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद फरार रहे उनके पति समर्थ सिंह को आखिर किसने मदद पहुंचाई और वह इतने दिनों तक कैसे छिपा रहा। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने CBI को बताया कि ट्विशा की मौत के बाद वह करीब दो दिन भोपाल में रहा। इसके बाद वह जबलपुर चला गया और 22 मई तक वहीं रहा. 22 मई को उसने जबलपुर की एक स्थानीय अदालत में सरेंडर कर दिया था। अब सीबीआई उन लोगों से भी पूछताछ करेगी जिन लोगों ने उसके ठहरने में मदद करी।

साक्ष्यों की हो रही पड़ताल

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। समर्थ जहां लगातार इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं जांच एजेंसी मौत से पहले की परिस्थितियों, दोनों के संबंधों, कथित मारपीट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। सीबीआई का फोकस इस बात पर भी है कि यदि यह आत्महत्या थी तो इसके पीछे तत्काल कारण क्या थे और यदि नहीं, तो घटनाक्रम क्या रहा।

इन सवालों के जवाब से सुलझेगी मौत की गुत्थी

-ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों के निशान कैसे आए ?
-घटना के बाद घर के भीतर क्या-क्या गतिविधियां हुईं?
-सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड क्या कहानी बता रहे हैं?
-क्या क्राइम सीन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई?
-एसआइटी जांच के दौरान किन स्तरों पर चूक हुई?
-घटना की सूचना मिलने से लेकर पुलिस कार्रवाई तक क्या-क्या हुआ?

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें