भोपाल, Jun 01, 2026

Twisha Sharma Case Updates:(Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है। ट्विशा की संदिग्ध मौत को 19 दिन बाद आज घटना का क्राइम रिक्रिशन किया जा रहा है। दिल्ली से एक स्पेशल टीम क्राइम रिक्रिशन के लिए पहुंची है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की जा रही है। मौत के घटनाक्रम को समझने के लिए 80 किलों के डमी को भी लाया गया है।
जांच अधिकारी समर्थ से पूछ रहे कि तुमने कैसे टि्वशा को उतारा था। समर्थ फंदे को ऊंचाई में ले जाकर प्रश्नों के उत्तर दे रहा है। हालांकि वह थोड़ा नर्वस दिख रहा है। साथ ही पूछ गया कि घटना वाले दिन कौन-कौन था। टि्वशा के फंदे की गांठ को किसने खोला जैसे सवाल पूछे जा रहे है। हर सवालों के उत्तर को नोट किया जा रहा है।
सीबीआई के अधिकारी इंचीटेप के जरिए क्राइम की जगह पर मार्क भी कर रहे है। बता दें कि 2 जून को समर्थ और गिरीबाला की रिमांड भी खत्म हो रही है। कल दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसका बाद फैसला होगा कि रिमांड आगे बढ़ेगी की नहीं। सूत्रों के मुताबिक समर्थ सीबीआई की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। साथ ही गिरिबाल भी अधिकारियों के प्रश्नों का सही जवाब नहीं दे रहे है।
-ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों के निशान कैसे आए ?
-घटना के बाद घर के भीतर क्या-क्या गतिविधियां हुईं?
-सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड क्या कहानी बता रहे हैं?
-क्या क्राइम सीन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई?
-एसआइटी जांच के दौरान किन स्तरों पर चूक हुई?
-घटना की सूचना मिलने से लेकर पुलिस कार्रवाई तक क्या-क्या हुआ?
मामले में एक नया और महत्वपूर्ण पहलू आरक्षक राघवेंद्र सिंह पटेल की ओर से बनाई गई 34 मिनट की वीडियोग्राफी है। यह वीडियो उस समय का है, जब गिरिबाला सिंह के घर का ताला खोला गया था और घटनास्थल को सील किया गया था। सीबीआई ने इस वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। बता दें कि इस वीडियो की वीडियोग्राफी खुद आरक्षक ने की है जिसे सीबीआई ने सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।
वीडियो में घटना के बाद आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर का ताला खुलने से लेकर घटनास्थल सील होने तक का पूरा सीन रिकॉर्ड है। इस वीडियो से सीबीआई को ये समझने में मदद मिली कि ट्विशा की मौत के तुरंत बाद घर या क्राइम सीन की स्थिति को बिलकुल वैसा समझने में मदद मिली जैसा वह वास्तव या यथार्थ में था। इसमें साक्ष्यों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं बची।
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। समर्थ जहां लगातार इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं जांच एजेंसी मौत से पहले की परिस्थितियों, दोनों के संबंधों, कथित मारपीट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। सीबीआई का फोकस इस बात पर भी है कि यदि यह आत्महत्या थी तो इसके पीछे तत्काल कारण क्या थे और यदि नहीं, तो घटनाक्रम क्या रहा।
Updated on: 01 Jun 2026 01:31 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।