भोपाल, Jun 01, 2026

Nishatpura Railway Station: (Photo Source: Indian Railway भारतीय रेल X हैंडल)
Nishatpura Railway Station: एमपी के भोपाल में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रानी कमलापति, भोपाल, संतनगर, मिसरोद के अलावा निशातपुरा के रूप में राजधानी को जल्द ही पांचवां रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन कमीशनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बुनियादी सुविधाएं पूरी होने के साथ ही निशातपुरा रेलवे स्टेशन ट्रेनों के हॉल्ट और यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
भोपाल रेल मंडल के मुताबिक भोपाल के बड़े स्टेशन आरकेएमपी, भोपाल, संत नगर और अब निशातपुरा में यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए नए प्रोजेक्ट लागू किए है। यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए भोपाल रेल मंडल द्वारा माल परिवहन, टिकट चेकिंग अभियान, स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर आमदनी में 14 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को हॉल्ट मिलेगा, जिससे भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ट्रैफिक वर्तमान के मुकाबले कम किया जा सकेगा। अभी प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं होने के चलते कई यात्री ट्रेन प्लेटफार्म खाली होने के इंतजार में आउटर पर खड़ी करनी पड़ती है। यात्री सुविधाओं के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में भोपाल स्टेशन पर आधुनिक स्लीपिंग पॉड में फैमिली एवं सिंगल बेड की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन 12919/12920 डा. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस।
ट्रेन 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
ट्रेन 19321/19322 इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
ट्रेन 14319/14320 इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
ट्रेन 19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार, शुक्रवार) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।
ट्रेन 22911/22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।
ट्रेन 14115/14116 डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
ट्रेन 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस
गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बिहार, मप्र और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 45-45 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Updated on: 01 Jun 2026 05:55 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।