13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में मां-बेटे ने मिलकर किया गुनाह, ट्राली बैग खोला तो हैरान रह गई पुलिस

Jabalpur- पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, दोनों के ट्राली बैग पकड़े

2 min read
Google source verification
Police in Jabalpur were shocked to see a mother and son's trolley bag

Police in Jabalpur were shocked to see a mother and son's trolley bag

Jabalpur- मध्यप्रदेश के जबलपुर में मां-बेटे की करतूत सामने आई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और एक महिला अपने-अपने हाथों में एक-एक ट्राली बैग लिए खड़े हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रहीं हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक व महिला से पूछताछ की। पता चला कि वे मां बेटे हैं। जब पुलिसकर्मियों ने उनके ट्राली बैग खुलवाए तो हैरान रह गए। बैग में कई किलो मादक पदार्थ गांजा भरा था। गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी मां बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की।

गोरखपुर के थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि ऐरावत चौक हाथीताल के पास खड़े एक युवक और एक महिला की संदिग्ध गतिविधियों की क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी।

हाथीताल में ऐरावत चौक पर मुखबिर के बताए हुलिए का युवक और महिला अपने-अपने हाथों में एक-एक ट्राली बैग लिए खड़े थे। पुलिस को देखकर दोनों इधर-उधर होने लगे लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक और महिला मां बेटे हैं। 37 वर्ष के युवक चंदन जैन पिता स्वर्गीय जयकुमार जैन और 63 साल की मां राजुल जैन उर्फ राजकुमारी जैन पति स्वर्गीय जयकुमार जैन दोनों हाउसिंग बोर्ड गोरखपुर के निवासी निकले।

16 पैकेटों में कुल 16 किलो 680 ग्राम गांजा

पुलिस ने दोनों के ट्राली बैगों को खुलवाया। इनमें 8-8 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया।तौल करने पर 16 पैकेटों में कुल 16 किलो 680 ग्राम गांजा पाया गया। इनकी कीमत करीब 8 लाख 34 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी मां बेटे के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त करते हुए दोनों पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से लिया और किसे भेजा जा रहा था, इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।