
Bypass project will end the compulsion of trains to turn back in Ujjain- Demo Pic
Ujjain- एमपी पर रेलवे मेहरबान है। प्रदेश में अरबों के रेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे ने प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन के लिए अहम प्रोजेक्ट मंजूर किया है। रेलवे ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी है। करीब 189 करोड़ का ये प्रोजेक्ट उज्जैन के लिए बेहद लाभप्रद साबित होगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से शहर में ट्रेनों को वापस मोड़ने की मजबूरी खत्म हो जाएगी। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति पर हर्ष जताया है। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया है।
उज्जैन में 'सिंहस्थ-2028' का आयोजन किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए अनेक रेल सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। सिंहस्थ 2028 के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए जहां अनेक नई ट्रेनें चलाई जाएंगी वहीं नए रेलवे स्टेशन भी विकसित किए जा रहे हैं।
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रेलवे ने उज्जैन में एक और अहम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय द्वारा उज्जैन बायपास रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नई रेल लाइन नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ेगी। उज्जैन बायपास रेल परियोजना में कुल 8.60 किमी लंबाई की रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह काम जल्द शुरु किया जाएगा।
उज्जैन बायपास रेल प्रोजेक्ट के लिए भारतीय रेलवे द्वारा 189.04 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नई रेल लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की मजबूरी समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों के संचालन में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। नई व्यवस्था 'सिंहस्थ-2028' के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगी।
उज्जैन बायपास रेल प्रोजेक्ट की स्वीकृति प्रदान करने पर सीएम मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना है। उन्होंने कहा कि नईखेड़ी-चिंतामन गणेश को जोड़ने वाली बायपास रेलवे लाइन से निर्बाध रेल आवागमन सुनिश्चित होगा।
Updated on:
13 Feb 2026 06:36 pm
Published on:
13 Feb 2026 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
