4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल महंगा… सीएम मोहन यादव ने इशारों-इशारों में दिया बड़ा Hint

Petrol diesel Price: एमपी में पेट्रोल डीजल महंगा, सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत, क्या एमपी में सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?

2 min read
Google source verification
Petrol-Diesel

Petrol-Diesel (Representational Photo)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम सरकार के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आसमान छूती इनकी कीमतों को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है।

दरअसल एमपी की राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान यह स्वीकार किया कि पेट्रोल-डिजल वाकई हमारे सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में ही बड़ा संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में सोच रही है। इनकी बढ़ती कीमतों पर धीरे-धीरे कट लगाया जाएगा। यही नहीं उन्होंने इस दौरान ये भी संकेत दिया कि एमपी विधानसभा बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 18 फरवरी को MP Budget 2026 पेश किया जाएगा।

बजट में मिलेगी बड़ी राहत- सीएम

उन्होंने स्पष्ट किया कि MP Budget 2026 में जनता को कई क्षेत्रों में रियायत देंगे। सीएम से जब पूछा गया था कि देश और राज्य तरक्की कर रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 29% तो डीजल पर 19% तक वैट है। क्या कोई रियायत मिलेगी? तब सीएम ने कहा कि पेट्रोल-डिजल के साथ ही ग्रीन एनर्जी पर काम किया जा रहा है। सरकार ईवी खरीदी को बढ़ावा दे रही है।

बजट में करेंगे निराकरण

यही नहीं सीएम मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल का नाम लिए बिना कहा- बजट आएगा तो इस चुनौती का निराकरण करने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाले पांच राज्यों में आज मध्यप्रदेश का नाम शामिल है। लेकिन बेरोजगारी की सबसे कम दर वाले राज्यों में भी मध्य प्रदेश का नाम शामिल हुआ है।