4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कछुओं की तस्करी का भांडाफोड़, RPF की बड़ी कार्रवाई

Turtle Smuggling : बेरागढ़ के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो बैगों से 311 कछुए मिलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरपीएफ की टीम ने बड़े पैमाने पर कछुआ तस्करी का भांडाफोड़ कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Turtle Smuggling

राजधानी में कछुओं तस्करी का भांडाफोड़ (Photo Source- Patrika)

Turtle Smuggling :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। आरपीएफ स्टाफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से दो बैगों में भरे कुल 311 जीवित कछुए बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, चेकिंग के दौरान रेलवे कोच में अटेंडर का काम करने वाले आरोपी अजय सिंह राजपूत के पास मौजूद बैग में ये संदिग्ध कछुए पाए गए हैं। तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में कछुए मिले हैं। आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

ढाई हजार के लालच में इंदौर और देवास में करने जा रहा था सप्लाई

सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआती पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि, वो ढाई हजार रुपए के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी द्वारा ये भी खुलासा किया गया कि, रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे रुपए का लालच देकर कछुओं की सप्लाई कराने को कहा था। आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा जारी है।

आगे की कारर्वाई जारी

फिलहाल, सभी कछुए स्वस्थ हैं और अब उन्हें वन विभाग की निगरानी में रखवा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।