Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान आज, पहली बार किसे मिला था देखें पूरी List

National Kishore Kumar Award: किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में होगा अलंकरण समारोह.... जानें क्या है ये पुरस्कार, क्या है इसका इतिहास, अब तक किसे मिला?

2 min read
National Kishore Kumar Award 2024 25 Prasoon Joshi

National Kishore Kumar Award 2024 25 Prasoon Joshi

National Kishore Kumar Award: किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। सोमवार की शाम जहां ये शाम मस्तानी संगीत संध्या के नाम रही जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं आज मंगलवार को गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। मध्य प्रदेश सरकार का ये प्रतिष्ठित सम्मान प्रसून जोशी को मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के हाथों से दिया जाएगा।

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार का ये प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। यहां जानें क्या है किशोर कुमार सम्मान, किसे दिया जाता है? अब तक किस-किस को मिल चुका है ये पुरस्कार…

कौन देता है राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार

राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कल्याण विभाग/संस्कृति विभाग के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इसे 1997-98 में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य बहुमुखी प्रतिभा के धनी (गायक, अभिनेता, गीतकार, निर्देशक) और मस्त मौला कहे जाने वाले किशोर कुमार को याद रखना और उन कलाकारों को सम्मानित करना जिन्होंने हिंदी सिनेमा, गीत लेखन, निर्देशन या संवाद/पटकथा लेखन जैसे क्षेत्रों महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

पहली बार किसे मिला था किशोर कुमार सम्मान

1997-98 में शुरू किए गए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान पुरस्कार से ह्रिकेश मुखर्जी को सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 2 लाख रुपए की राशि और एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

2022 में बढ़ाई पुरस्कार की राशि और बदला तरीका भी

1997-1998 में जब इस पुरस्कार की शुरुआत की गई, तब इसकी राशि 2 लाख रुपए थी। लेकिन 2022 में इस राशि को बढ़ाकर मध्य प्रदेश कल्याण एवं संस्कृति विभाग ने 5 लाख रुपए कर दिया। वहीं जहां पहले केवल राशि के साथ प्रशस्तिपत्र देने का चलन था वो भी 2022 में बदला गया। अब 5 लाख रुपए के साथ उपाधि, शॉल, श्रीफल के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।

किसे दिया जाता है राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

यह सम्मान राज्य सरकार की ओर से बॉलीवुड में किसी एक या सभी रचनात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाली शख्सियत को दिया जाता है। इन श्रेणियों में अभिनय, लेखन, निर्देशन, गीत, पटकथा लेखन, संवाद लेखन आदि शामिल हैं।

कौन तय करता है किसे मिलेगा पुरस्कार

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान किसे देना है… इसका चयन सरकार की ओर से बनाई गई ज्यूरी तय करती है।

कब दिया जाता है किशोर कुमार अलंकरण

किशोर कुमार अलंकरण देने के लिए किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। दो दिवसीय आयोजन किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में आयोजित किया जाता है।

अब तक किसे मिल चुका Kishore Kumar Award देखें पूरी List

-1- 1997-98- हृषिकेश मुखर्जी को निर्देशन के क्षेत्र में
-2- 1998-99- नसीरुद्दीन शाह- अभिनय के लिए
-3- 1999-2000- गुलजार- गीत/रचनात्मक योगदान के लिए
-4- 2000-01- कैफी आजमी- गीत/ साहित्य के लिए
-5- 2001-02- बी.आर. चोपड़ा- फिल्म निर्माण के लिए
-6- 2002-03- अमिताभ बच्चन- अभिनय/सिनेमा
-7- 2003-04- गोविंद निहलानी- निर्देशन/सिनेमा
-8- 2004-05- जावेद अख्तर- गीत/कविता/लेखन
-9- 2005-06- श्याम बेनेगल- फिल्म/निर्देशन
-10- 2006-07- शत्रुद्घन सिन्हा- अभिनय
-11- 2007-08- मनोज कुमार- अभिनय/निर्देशन
-12- 2008-09- गुलशन बावरा- गीत लेखन
-13- 2009-10- यश चोपड़ा- निर्देशन/फिल्म निर्माण
-14- 2010-11- देव आनंद- अभिनय/सिनेमा
-15- 2011-12- सलीम खान- पटकथा/संवाद
-16- 2012-13- समीर- गीत/लेखन
-17- 2013-14- साईं परांजपे- निर्देशन/सिनेमा
-18- 2014-15- दिलीप कुमार- अभिनय
-19- 2015-16- रूमी जाफरी- लेखन/पटकथा
-20- 2016-17- योगेश- गीत लेखन
-21- 2017-18- प्रियदर्शन- निर्देशन/फिल्म निर्माण
-22- 2018-19- वहीदा रहमान- अभिनय
-23- 2022-23 - धर्मेंद्र- अभिनय
-24- 2023-24 - राजकुमार हिरानी
-25- 2024-25- प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली