
nri husband demanded 5 crore dowry retired police officer's daughter (DEMO PIC)
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की 31 वर्षीय बेटी ने अपने एनआरआई पति और ससुराल पक्ष पर 5 करोड़ रुपये दहेज में मांगने और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड पुलिस अफसर की बेटी की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के अनुसार, पीड़िता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका विवाह वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी सुशांत चौधरी से हुआ था। सुशांत वर्तमान में एनआरआई है और सऊदी अरब में ठेकेदारी का व्यवसाय करता है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और उसके परिवार के सदस्य दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। शुरुआत में मौखिक रूप से मांग की गई, जिसे समय-समय पर पूरा भी किया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने 5 करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया।
मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने शिकायत में बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई और कई बार अपमानित किया गया। एक बार उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि उससे कहा गया कि उसके पिता उच्च पद पर रहे हैं, इसलिए वह बड़ी रकम आसानी से ला सकती है। रकम न लाने पर उसे घर से निकालने और बच्चों को न दिखाने की धमकी भी दी गई।
महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार शाम को पति सुशांत चौधरी, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
28 Feb 2026 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
